फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stop the train seeing the bridge fall, Get 5 lakh reward

मुंबई: पुल गिरता देख अचानक रोकी ट्रेन, सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने का मिला 5 लाख इनाम

Wed, 04 Jul 2018 06:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 04 Jul 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
Stop the train seeing the bridge fall, Get 5 lakh reward

रोज की तरह यह भी सामान्य दिन था। मैं अंधेरी से गाड़ी लेकर आगे बढ़ा तभी मैंने ब्रिज के एक हिस्से को गिरते देखा। मैंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। तभी पुल का हिस्सा भरभराकर गिर गया। ट्रेन पुल से 50-60 मीटर पहले ही रुक गई थी।’ यह कहना है 27 साल से लोकल ट्रेन को मुंबई की पटरियों पर दौड़ा रहे चालक चंद्रशेखर सावंत का। उनकी सूझबूझ के कारण मंगलवार सुबह तब बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन

 
सावंत को असली हीरो बताते हुए रेलमंत्री पीयूष गोयल ने 5 लाख रुपये इनाम की घोषणा की। अगर सावंत ने इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगाया होता तो ब्रिज का मलबा लोकल ट्रेन पर गिरता और सैकड़ों लोगों की जान जा सकती थी। सावंत ने ट्रेन रोकने के बाद ओवरब्रिज गिरने की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। इसके बाद सभी लोकल ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया। वह बोरीवली से 7.08 बजे की ट्रेन लेकर चर्चगेट के लिए निकले थे। 
विज्ञापन


मुंबई में गिरा रेलवे फुट ओवरब्रिज, 5 लोग जख्मी
जुलाई की पहली बरसात में मंगलवार सुबह मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास एक ओवरब्रिज का हिस्सा भरभराकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से पांच लोग जख्मी हो गए। दो की हालत गंभीर है। घटनास्थल पर पहुंचे रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। घटना सुबह करीब 7.30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि फुट ओवरब्रिज में दरारें पड़ गई थीं। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम राहत अभियान में जुटी थी। घायलों को कूपर अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल संचालन रहा ठप
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रवींद्र भापकर ने कहा कि ब्रिज गिरने से ओवरहेड इक्विपमेंट क्षतिग्रस्त हो गया। इससे लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गईं। बांद्रा से गोरेगांव के बीच करीब 8 घंटे तक लोकल ट्रेन का परिचालन बाधित रहा। 


नहीं सीखा सबक : कांग्रेस
घटना के बाद मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने कहा कि एल्फिस्टन ब्रिज हादसे के बाद भी रेल प्रशासन ने सबक नहीं लिया।

रेलवे और बीएमसी ने पल्ला झाड़ा
हादसे के बाद वृहन्मुंबई नगरपालिका (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि पुल बीएमसी ने बनाया था, लेकिन रखरखाव की जिम्मेदारी रेलवे की थी। वहीं, रवींद्र भापकर ने कहा कि पुल की मरम्मत की जिम्मेदारी भी बीएमसी की ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed