फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stone pelting broke out between YSRCP and TDP workers in Andhra Pradesh

Andhra Pradesh: YSRCP और TDP के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, पथराव के साथ की गई आगजनी और तोड़फोड़

Sat, 17 Dec 2022 03:02 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 17 Dec 2022 03:02 AM IST
सार

माचेरला कस्बे में एक कार्यक्रम में आपराधिक इतिहास वाले कुछ लोगों ने विरोधियों पर पथराव किया। इसमें शामिल लोगों को दबोच लिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। साथ ही शहर में धारा 144 लागू की गई है।

विज्ञापन
Stone pelting broke out between YSRCP and TDP workers in Andhra Pradesh
वाईएसआरसीपी और टीडीपी के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी के कार्यकर्ताओं के बीच शुक्रवार रात पलनाडु जिले के माचेरला में हिंसक झड़प हो गई। दोनों तरफ से पथराव हुआ। हिंसक झड़प से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हिंसक झड़प के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जब झड़पें तेज हो गईं तो पुलिस ने टीडीपी और वाईएसआरसीपी के कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग किया। जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई।। मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


शहर में धारा 144 लागू
पलनाडु एसपी वाई रविशंकर रेड्डी ने कहा कि माचेरला कस्बे में एक कार्यक्रम में आपराधिक इतिहास वाले कुछ लोगों ने विरोधियों पर पथराव किया। इसमें शामिल लोगों को दबोच लिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। साथ ही शहर में धारा 144 लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का वीडियो आया सामने
सामने आए वीडियो में भीड़ हाथों में लाठी-डंडे लिए दिख रही है। वाहनों पर खड़े होकर हंगामा किया जा रहा है। बाइक सवार लोग हाथों में डंडे लिए है। हालांकि, ये किस पार्टी के हैं, ये साफ पता नहीं चल रहा है। 

 


बता दें कि टीडीपी कार्यकर्ता माचेरला में वाईएसआरसीपी सरकार के खिलाफ रैली करने जा रहे थे। पार्टी के प्रभारी जुलाकांति ब्रह्म रेड्डी के नेतृत्व में टीडीपी समर्थक 'इधेमी खर्मा' कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। उसी दौरान यह बवाल शुरू हुआ और दोनों पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने पूछताछ के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

तेलंगाना: सड़क पर अचानक पलटी कार; दो की मौत, दो घायल

Stone pelting broke out between YSRCP and TDP workers in Andhra Pradesh
सड़क पर डिवाइडर से टकरा पलटी कार। - फोटो : ANI

तेलंगाना के नलगोंडा में एक परिवार के पांच सदस्यों को लेकर जा रही कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि गुरुवार रात करीब 1:30 बजे एक परिवार के पांच सदस्यों को लेकर जा रही एक कार केथेपल्ली पुलिस थाने की सीमा में नाकरेकल के प्रवेश द्वार के पास डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चालक फणी कुमार और उसकी मां करुणा के रूप में हुई है।

केथेपल्ली पुलिस उपनिरीक्षक अनिल रेड्डी ने कहा कि फणी कुमार की पत्नी कृष्णावेनी और बेटे साई सनीश को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि उनकी 10 वर्षीय बेटी जसरीथा को कोई चोट नहीं आई। एंबुलेंस चालक नगैया ने कहा कि सड़क दुर्घटना नाकरेकल के प्रवेश द्वार पर बायपास पर हुई। कार के सड़क पर पलट जाने के बाद कार में तुरंत आग लग गई। कार में पांच सदस्य थे। उनमें से तीन को गंभीर चोटें आईं और एक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed