फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   State honours for two firefighters killed in Assam gas well tragedy Dharmendra Pradhan reviewed the situation

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने असम के तेल कुएं में लगी आग की स्थिति की समीक्षा की

Wed, 10 Jun 2020 11:13 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 10 Jun 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
State honours for two firefighters killed in Assam gas well tragedy Dharmendra Pradhan reviewed the situation
ऑयल इंडिया लिमिटेड के गैस कुएं में भीषण आग लगी - फोटो : ANI

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बुधवार को असम के एक तेल क्षेत्र में लगी आग पर काबू पाने के लिए चल रहे प्रयासों की समीक्षा की। आयल इंडिया के एक तेल कुएं में लगी इस भयंकर आग को बुझाने में कंपनी के दो कर्मचारियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

विज्ञापन

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी आयल इंडिया लिमिटेड (आयल) के असम के तिनसुखिया जिले स्थित बागजन तेल क्षेत्र में 27 मई को अनियंत्रित गैस उत्सर्जन हुआ। कुएं ने नौ जून को आग पकड़ ली। इसके बाद कंपनी ने सिंगापुर स्थित कंपनी अलर्ट डिसास्टर कंट्रोल के विशेषज्ञों को फैलती आग को नियंत्रित करने के लिए बुलाया। आग लगने के कारणों का हालांकि, अब तक पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि प्रधान ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री, ऑयल इंडिया, ओएनजीसी और अंतराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस अवसर पर लोगों के जीवन और संपत्ति को नुकसान की आशंकाओं को दूर करने पर जोर दिया। हालांकि इसमें कहा गया कि प्रभावित परिवारों को पूरी राहत और मुआवजा दिया जायेगा। राज्य सरकार के साथ इस बारे में जो भी अंतिम निर्णय होगा उसके मुताबिक कदम उठाए जाएंगे। सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को घोषणा की कि गैस के कुएं में मारे गए दो अग्निशामकों का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा। मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए, सोनोवाल ने कहा कि उन्होंने समाज के हित के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।


ऑयल इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसके दो अग्निशामकों की कुएं में बड़े धमाके की वजह से मृत्यु हो गई। मंगलवार को आग के जोर पकड़ने के बाद दोनों अग्निशामक लापता हो गए थे, आज सुबह एनडीआरएफ की टीम ने उनके शव बरामद किए।


पेट्रोलियम मंत्रालय और आयल इंडिया के अधिकारियों के साथ मौके पर उपस्थित संकट प्रबंधन टीम के सदस्यों के साथ प्रधान ने बुधवार को फिर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। गैस क्षेत्र में लगी आग ने 200 मीटर के दायरे में पूरे क्षेत्र को जला दिया है। इसमें 15 घर पूरी तरह जल गए हैं, जबकि अन्य 10 से 15 घरों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed