फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stampede at Barddhaman Stationn west bengal several injured

West Bengal: बर्दवान रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, तीन लोगों के घायल होने की खबर

Sun, 12 Oct 2025 09:30 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, बर्दमान कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, बर्दमान कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Oct 2025 09:30 PM IST
सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल के बर्दवान रेलवे स्टेशन पर रविवार को भगदड़ मची। इसमें तीन यात्रियों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
Stampede at Barddhaman Stationn west bengal several injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बर्दवान रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। तीन अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक साथ ट्रेन आने के बाद सीढ़ियों पर यात्रियों में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी में कई लोग गिर पड़े और पैरों के नीचे आने से खबर लिखे जाने तक तीन लोगों के घायल होने की खबर है। घायल यात्रियों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना रविवार शाम की है जब एक साथ तीन प्लेटफॉर्म 4, 6 और 7 पर ट्रेनें आ गईं। प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर बर्दवान-हावड़ा लोकल, 6 पर रामपुरहाट लोकल और 7 पर आसनसोल लोकल खड़ी थी। यात्रियों में ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में फुट ओवर ब्रिज और सीढ़ियों पर अचानक भारी भीड़ और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गुजरात के बोटाद में किसान महापंचायत में हिंसा, पुलिस पर पथराव; तीन जवान घायल, 20 को हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


एक चश्मदीद ने बताया, सीढ़ियां बहुत संकरी हैं। एक ही समय में तीनों ट्रेन पकड़ने के लिए भीड़ बढ़ गई। इस दौरान कुछ लोग फिसलकर गिर गए और कई लोग उनके ऊपर चढ़ गए। रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में कम से कम तीन यात्री घायल हुए हैं। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रोजाना हजारों यात्री बर्दवान स्टेशन से गुजरते हैं, लेकिन संकीर्ण सीढ़ियां और सुरक्षा कर्मियों की कमी को लेकर यात्रियों में गुस्सा है। रेल प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए कदम उठाने की बात कही है।


ये भी पढ़ें: गुजरात के बोटाद में किसान महापंचायत में हिंसा, पुलिस पर पथराव; तीन जवान घायल, 20 को हिरासत में लिया

रेलवे ने जारी किया बयान
रेलवे ने एक बयान में कहा, आज शाम बर्दवान स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर चल रही एक महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों से गिर गई। महिला के गिरने के बाद उनका वजन फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों पर बैठे अन्य यात्रियों पर पड़ा, जिससे वे भी असंतुलित होकर गिर गए। प्लेटफॉर्म पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे कर्मियों ने तुरंत उनकी मदद की। रेलवे के डॉक्टर भी मौके पर मौजूद थे। घायल तीनों यात्रियों को उपचार के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 

बयान में आगे कहा गया, स्पष्ट किया जाता है कि किसी भी प्रकार की भगदड़ नहीं हुई और भीड़ सामान्य थी। साथ ही किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed