फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Violence erupts at a farmers mahapanchayat in Botad Gujarat with police being pelted with stones

Gujarat: गुजरात के बोटाद में किसान महापंचायत में हिंसा, पुलिस पर पथराव; तीन जवान घायल, 20 को हिरासत में लिया

Sun, 12 Oct 2025 09:15 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, बोटादा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बोटादा Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 12 Oct 2025 09:15 PM IST
सार

गुजरात के बोटाद जिले के हडाद गांव में आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित किसान महापंचायत के दौरान हिंसा हुई। बिना अनुमति की सभा को तितर-बितर करने पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पथराव में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त और तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
Violence erupts at a farmers mahapanchayat in Botad Gujarat with police being pelted with stones
पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के बोटाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हडाद गांव में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा आयोजित किसान महापंचायत के दौरान हिंसा भड़क उठी। पुलिस के अनुसार, यह महापंचायत बिना अनुमति के आयोजित की गई थी। जब पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया, जिसमें एक पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचा और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

विज्ञापन


पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि अब हालात नियंत्रण में हैं और करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि यह महापंचायत स्थानीय मार्केट यार्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ थी, जहां किसान बड़ी संख्या में जुटे थे। पार्टी ने आरोप लगाया कि आप के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी और अन्य नेताओं को महापंचायत में पहुंचने से पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gaza Peace: गाजा पर शांति शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे कीर्ति वर्धन सिंह, ट्रंप समेत दुनिया के 20 शीर्ष नेता लेंगे हिस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


आप विधायक ने भाजपा पर लगाया आरोप
साथ ही आप विधायक गोपाल इटालिया ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह कार्रवाई भाजपा सरकार के इशारे पर की गई। उन्होंने कहा कि आप नेता राजुभाई कारपदा ने मार्केट यार्ड में किसानों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई थी, इसलिए यह शांतिपूर्ण आंदोलन जानबूझकर बाधित किया गया।

ये भी पढ़ें:- जुबीन गर्ग मौत मामलाः 'अहम मोड़ पर पहुंची जांच', सीएम हिमंत सरमा बोले- सिंगापुर पुलिस दे रही पूरा सहयोग

कई नेताओं को घर में नजरबंद करने का भी दावा
मामले में आम आदमी पार्टी का दावा है कि कई नेताओं को उनके घर में नजरबंद भी किया गया ताकि वे महापंचायत में शामिल न हो सकें। घटना के समय पार्टी के किसान सेल के गुजरात प्रमुख राजुभाई कारपदा सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी पुलिस मौके पर पहुंची और झड़प शुरू हो गई। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed