फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   stampede at art festival in Thane Maharashtra Latest News Update

Maharashtra: ठाणे में शिव मंदिर कला महोत्सव में मची भगदड़, 11 लोग घाल

Mon, 20 Mar 2023 12:47 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 20 Mar 2023 12:47 AM IST
सार

 पुलिस के मुताबिक, घटना कल्याण के सांसद और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे द्वारा अंबरनाथ में आयोजित शिव मंदिर कला महोत्सव में हुई।

विज्ञापन
stampede at art festival in Thane Maharashtra Latest News Update
महाराष्ट पुलिस - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार को एक आर्ट फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 11 लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस के मुताबिक, घटना कल्याण के सांसद और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे द्वारा अंबरनाथ में आयोजित शिव मंदिर कला महोत्सव में हुई।

विज्ञापन


शिवाजी नगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक एएस भगत ने बताया कि कई लोग एक ही समय में कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करना चाहते थे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। उन्होंने कहा कि 11 से अधिक लोग घायल हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मुकदमे में आरोपियों की मदद करने पर सरकारी वकील पर मामला दर्ज 
उधर, महाराष्ट्र के धाराशिव में कर्तव्य की अवहेलना कर आरोपियों की मदद करने के आरोप में जिला सरकारी वकील के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) के तहत एक मुकदमे में सरकारी वकील अभियुक्तों की मदद करने के लिए अदालत की सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहता था। इसके चलते राज्य के कानून और न्याय विभाग ने जिला पुलिस अधीक्षक को उसके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। हालांकि, अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला 2015 की घटना से संबंधित था। इसमें जिला अदालत में नौ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। इसमें काशेगांव गांव में कुछ ऊंची जाति के लोगों ने एक व्यक्ति और उसके माता-पिता पर हमला कर उसके घर में आग लगा दी थी। इस मामले में सरकारी वकील आरोपियों की मदद कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed