फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Staff of US Parliament visits India, talks with Chief of Western Naval Command of indian navy

Indian Navy: अमेरिकी संसद के प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा, पश्चिमी नौसेना कमांड के प्रमुख से की बात

Fri, 14 Apr 2023 05:14 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 14 Apr 2023 05:14 PM IST
सार

मेरिकी दल ने मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड का भी दौरा किया, जहां उन्हें स्वदेशी जहाज के निर्माण की क्षमता के बारे में बताया गया।

विज्ञापन
Staff of US Parliament visits India, talks with Chief of Western Naval Command of indian navy
भारतीय नौसेना - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिकी संसद का प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर है। इस दौरान गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिमी नौसेना कमांड का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने वेस्ट कमांड के कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी सहित अन्य नौसेना अधिकारियों से बात की।

विज्ञापन

आईएनएस मोरमुगाओ का भी दौरा किया
विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रतिनिधिमंडल को पश्चिमी नौसेना कमांड की भूमिका, जिम्मेदारी और उनके कामकाज का प्रजेंटेशन दिया गया। इस दौरान मंडल ने स्वदेशी मिसाइल गाइडेड आईएनएस मोरमुगाओ का भी दौरा किया। अमेरिकी दल ने मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड का भी दौरा किया, जहां उन्हें स्वदेशी जहाज के निर्माण की क्षमता के बारे में बताया गया।

विज्ञापन

समुद्री सुरक्षा के लिए सतर्क हैं दोनों देश
विज्ञप्ति में कहा है कि दोनों देशों के बीच नौसैनिक सहयोग बढ़ा है। इसमें वार्षिक अभ्यास मालाबार सहित रिमपैक, संगम, टाइगर ट्राइंफ, आईएमएक्स शामिल हैं। भारत और अमेरिका समुद्री सुरक्षा के लिए सतर्क है। दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिकी कांग्रेस के कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की यात्रा को दोनों देशों के सहयोग के रूप में दर्शाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed