फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   staff break out government biometric arrangement by rubber stamp

सरकार की बायोमीट्रिक व्यवस्था का कर्मचारियों ने निकाला तोड़, बिना ऑफिस पहुंचे लग रही है अटेंडेंस

Fri, 29 Sep 2017 02:45 PM IST
उमेश शर्मा
उमेश शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
staff break out government biometric arrangement by rubber stamp

यूपी सरकार ने ऑफिसों में कामकाज दुरुस्त करने के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू करवाई तो कामचोर कर्मचारी इसका भी तोड़ ढूंढ लाए। बड़े पैमाने पर सरकारी कर्मचारियों ने फिंगर प्रिंट स्कैन कराकर बायोमीट्रिक मुहर बनवा ली है। बाजार में इस तरह की मुहर महज आधे घंटे में तैयार की जा रही है। 

विज्ञापन


मुहर बनाने वाले गारंटी लेते हैं कि यह मुहर बायोमीट्रिक मशीन पर वैसे ही काम करेगी जैसे अंगूठा करता है। केंद्र और राज्य सरकार ने कर्मचारियों की उपस्थिति तय करने की मंशा से ऑफिसों में बायोमीट्रिक हाजिरी का आदेश दिया था। अब ज्यादातर कार्यालयों में बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी होती है। 
विज्ञापन


पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों को झटका, बंद होने वाली है उन्हें म‌िलने वाली ये बड़ी सुव‌िधा
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक को छोड़कर अन्य स्कूल-कॉलेजों में भी बायोमीट्रिक अटेंडेंस लगती है। सरकार का दावा था कि इसके बाद कर्मचारी दफ्तरों से गायब नहीं हो पाएंगे। उन्हें पूरे ड्यूटी टाइम ऑफिस में रहना होगा। क्योंकि बायोमीट्रिक हाजिरी दोनों टाइम लगेगी, विभाग के पास कर्मचारियों के ऑफिस में इन-आउट का पूरा विवरण रहेगा। 

महज 20 से 30 मिनट में तैयार हो जाती है मुहर

staff break out government biometric arrangement by rubber stamp

फइंगर प्रिंट वाली मुहर अब सरकार की इस हाईटेक व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रही है। मुरादाबाद में कोर्ट रोड पर मनोकामना मंदिर के पास इस तरह की मुहर बनाने की करीब आधा दर्जन दुकानें हैं। जहां दुकानदार फिंगर प्रिंट स्कैन करके महज 20 से 30 मिनट में मुहर तैयार कर देते हैं। 

एक दुकानदार का दावा था कि वह अब तक दो हजार से अधिक मुहर बना चुका है। मुहर बनवाने वालों में सबसे सरकारी कर्मचारी और शिक्षक हैं। दुकानदार का दावा है कि आधार कार्ड बनाने वाले एजेंट्स ने भी बडे़ पैमाने पर यह मुहर बनवाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed