फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SSC applicants will celebrate black Diwali on 12 November at mahatma gandhi Samadhi

एसएससी के लाखों आवेदक बापू की समाधि पर 12 नवंबर को मनाएंगे काली दिवाली

Sat, 24 Oct 2020 10:19 PM IST
मुकेश कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 24 Oct 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
SSC applicants will celebrate black Diwali on 12 November at mahatma gandhi Samadhi
बापू की समाधि राजघाट

एसएससी जीडी 2018 के लाखों आवेदक 12 नवंबर को दिल्ली पहुंच रहे हैं। कन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन का दावा है कि ये सभी आवेदक बापू की समाधि राजघाट पर काली दिवाली मनाएंगे। ये सभी वे आवेदक हैं, जिन्होंने 2018 में एसएससी के जरिए विभिन्न केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में भर्ती होने के लिए आवेदन दिया था। अभी तक इस परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


एसोसिएशन के मुताबिक, करीब 85 आवेदकों का मेडिकल भी हो चुका है, लेकिन उसके बावजूद उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिल सका। 12 नवंबर को ये सभी आवेदक राजघाट पर धरना देंगे और उसके बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के लिए विजय चौक की तरफ कूच करेंगे।
विज्ञापन



एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह के अनुसार, केंद्र सरकार के मंत्री और विपक्षी दल चुनाव में युवाओं से लुभावने वादे करते हैं। हर बार यही होता है। इस दफा भी हो रहा है। बिहार का चुनाव इसका ताजा उदाहरण है। वहां सत्तापक्ष और विपक्ष लाखों नौकरियां देने की घोषणाएं कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात कोई भी नहीं कर रहा कि 85 हजार मेडिकल फिट युवा, जिन्होंने स्टाफ सलेक्शन कमीशन के तहत अर्धसैनिक बलों में सिपाहियो के पदों पर 2018 में फार्म भरें थे, उन्हें तीन साल बाद भी नियुक्ति पत्र क्यों नहीं मिला।सरकार कहती है कि अर्धसैनिक बलों में एक लाख से ज्यादा रिक्तियां हैं। एसएससी ने साठ हजार वैकेंसी निकाली थी। लाखों युवाओं ने आवेदन दिया था।उन्हीं में 85 हजार का मेडिकल भी हो गया है।

युवाओं की मांग है कि अब 25 हजार पदों की संख्या बढ़ाकर सभी मेडिकल पास आवेदकों को नियुक्ति पत्र दे दिया जाए। रणबीर सिंह बताते हैं कि सरहदों पर तनातनी के माहौल को देखते हुए तुरंत प्रभाव से दिवाली के शुभ अवसर पर सरकार की ओर से 85 हजार मेडिकली फिट युवाओं को नियुक्त पत्र जारी करना चाहिए। 


इससे देश की लम्बी सरहदों की चाक-चौबंद सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। वैसे भी अब अधिकांश आवेदक, जो सिपाही बनने का सपना संजोय बैठे थे, उनकी उम्र निकल गई है। वे दूसरा चांस नहीं ले सकते। ये बताया जाए कि इसका जिम्मेदार कौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed