फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SpiceJet to operate two daily seaplane flights between Sabarmati riverfront Statue of Unity from Saturday

गुजरात: साबरमती रिवरफ्रंट से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक रोज उड़ान भरेंगे स्पाइस जेट के दो सी-प्लेन

Wed, 28 Oct 2020 04:06 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 28 Oct 2020 04:06 PM IST
सार

  • एक तरफ का किराया 1500 रुपये से शुरू होगा
  • उड़ान की समय अवधि करीब 30 मिनट होगी

विज्ञापन
SpiceJet to operate two daily seaplane flights between Sabarmati riverfront Statue of Unity from Saturday
सी-प्लेन सेवा - फोटो : ANI

विस्तार

विमानन कंपनी स्पाइस जेट गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट और नर्मदा नगर जिले के केवडिया में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच शनिवार यानी 31 अक्तू बर से रोजाना दो सी-प्लेन उड़ानों का संचालन करेगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एयरलाइन ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कंपनी साबरमती रिवर फ्रंट से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच शनिवार से रोजाना दो सी-प्लेन उड़ानों का संचालन करेगी। उड़ान योजना के तहत एक तरफ का किराया 1500 रुपये से शुरू होगा। टिकट 30 अक्तू बर, 2020 के बाद से स्पाइस शटल की वेबसाइट से लिया जा सकेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञाप्ति के मुताबिक, सी-प्लेन विमानों का संचालन स्पाइस जेट की सहयोगी कंपनी स्पाइस शटल करेगी। हर उड़ान की समय अवधि करीब 30 मिनट होगी। उड़ान योजना के तहत केंद्र, राज्य सरकारों और हवाई अड्डा संचालकों द्वारा तय एयरलाइनों को वित्तीय मदद दी जाती है ताकि जिन हवाई अड्डों से संचालन नहीं होता, वहां से उड़ानों को प्रोत्साहित किया जा सके। उड़ान के तहत विमानों में करीब आधी सीटें सब्सिडी युक्त किराये वाली होती हैं। स्पाइस जेट ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर अहमदाबाद-केवडिया विमान का संचालन शनिवार को शुरू होगा।

प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्तू बर को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह गुजरात को सी-प्लेन सेवा की सौगात देंगे। इसी क्रम में सोमवार को स्पाइस जेट टेक्निक का एक ट्विन ओटर 300 सी -प्लेन नर्मदा नदी किनारे केवडिया कॉलोनी पहुंचा। यह प्लेन यहां से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगा और इसके साथ ही साबरमती रिवर फ्रंट और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच क्षेत्रीय संपर्क योजना की शुरू हो जाएगी।

 


बता दें कि यह सी-प्लेन सेवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी शुरुआत की थी, लेकिन अब इसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से जोड़ दिया गया है। सी प्लेन बीते दिन ही मालदीव से कोच्चि पहुंचा था, जिसके बाद अब ये गुजरात आ गया है। पिछले कुछ दिनों से अहमदाबाद और केवडिया में सी प्लेन के लिए जेटी बनाने का काम जारी था और अन्य सभी तैयारियां की जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed