बंगलूरू से दिल्ली जा रहे स्पाइसजेट विमान की नागपुर में हुई आपात लैंडिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पाइसजेट के बंगलूरू से दिल्ली जा रहे विमान जिसमें 152 यात्री सवार थे उसकी नागपुर हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। सुबह के डेढ़ बजे यह लैंडिंग तकनीकी खराबी के कारण हुई।
विमान में सवार एक यात्री अरविंद गुगलानी ने कहा कि फ्लाइट को बंगलूरू से शुक्रवार रात के 10 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन इसने साढ़े ग्यारह बजे उड़ान भरी। रात के लगभग साढ़े बारह बजे विमान को आपात लैंडिंग के लिए नागपुर डायवर्ट किया गया।
घटना को लेकर स्पाइसजेट के अधिकारियों का कहना है कि विमान की नागपुर में आपात लैंडिंग इसलिए हुई क्योंकि उसके फ्यूल टैंक गेट में परेशानी आ गई थी।
गुगलानी ने कहा, 'हमें सुबह के साढ़े पांच बजे तक विमान के अंदर रखा गया और बाद में हमें विमान से बाहर निकलने दिया गया। सभी यात्रियों को बाद में चाय और पोहा दिया गया।'
स्पाइजेट के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी यात्रियों को दूसरे विमान से गंतव्य स्थल भेज दिया गया। इसके लिए जेट एयरवेज के विमान को सुबह सवा नौ बजे अधिगृहीत किया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.