फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SpiceJet decided to send employees earning more than Rs 50000 per month on leave without pay on a rotational basis

बिना वेतन छुट्टी पर भेजे जाएंगे स्पाइसजेट के कर्मचारी, तीन महीने तक लागू रहेगी यह व्यवस्था

Sun, 19 Apr 2020 05:16 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 19 Apr 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
SpiceJet decided to send employees earning more than Rs 50000 per month on leave without pay on a rotational basis
स्पाइसजेट

देश में कोरोना वायरस के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए तीन मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन बढ़ने की वजह से विमान सेवाओं पर रोक लगी हुई है। वहीं, स्पाइसजेट ने अपने यहां कर्मचारियों को बिना वेतन छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि स्पाइसजेट ने रविवार को रोटेशनल आधार पर 50,000 रुपये प्रति माह से अधिक कमाने वाले कर्मचारियों को बिना वेतन छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है। गौरतलब हो कि तीन मई तक लागू लॉकडाउन के कारण उड़ान सेवाएं निलंबित है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था तीन महीने तक लागू रहेगी। 
विज्ञापन


सूत्रों ने यह भी बताया कि अप्रैल का वेतन कर्मचारियों को उन दिनों के लिए भुगतान किए जाने की संभावना है, जिस दिन वे ड्यूटी पर थे।

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण वाणिज्यिक उड़ानें 25 मार्च से निलंबित हैं। गौरतलब हो कि सरकार ने 14 अप्रैल को लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 15,712 हो गई है। जिसमें 12,974 सक्रिय हैं, 2231 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 507 लोगों की मौत हो गई है।  

गो-एयर के 5500 कर्मचारी 3 मई तक बिना वेतन के छुट्टी पर

तीन मई तक लॉकडाउन होने के चलते गो-एयर ने भीअपने करीब 5500 कर्मचारियों को तीन मई तक लीव विदाउट पे (बिना वेतन के छुट्टी) पर भेज दिया है। वाडिया समूह की कंपनी गो एयर ने मार्च में ही बारी-बारी से बिना वेतन के छुट्टी पर जाने को कहा था।

शनिवार को गो एयर ने अपने कर्मचारियों से कहा कि लॉकडाउन के चलते काम बंद है इस कारण तीन मई तक सभी कर्मचारी बिना वेतन के छुट्टी पर रहेंगे। कंपनी ने ये भी कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो से बिना वेतन की छुट्टी को बढ़ा भी सकती है।

कंपनी ने कहा है कि उसे उम्मीद है कि चार मई से सेवाएं बहाल हो जाएंगी। कंपनी ने कहा है कि वे आने वाले समय के लिए भी तैयार है और भविष्य की स्थिति के अनुसार वो आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed