फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special train run on Golden Victory Year Indian soldiers involved in 1971 war will go from Delhi to Agra today

स्वर्णिम विजय वर्ष पर चलेगी स्पेशल ट्रेन : 1971 के युद्ध में शामिल भारतीय सैनिक आज दिल्ली से जाएंगे आगरा

Fri, 17 Dec 2021 06:54 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 17 Dec 2021 06:54 AM IST
सार

इस ट्रेन की खासियत यह होगी कि इसमें सिर्फ वहीं सैनिक शामिल होंगे तो 1971 के युद्ध में शामिल हुए थे। सैनिकों को लेकर यह ट्रेन आगरा तक जाएगी। एक छत नीचे जुटे सैनिक उस मंजर को याद कर अपनी दास्तां एक-दूसरे को सुना सकेंगे।  

विज्ञापन
Special train run on Golden Victory Year Indian soldiers involved in 1971 war will go from Delhi to Agra today
स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान की ईंट से ईंट बजा देने वाले भारतीय सैनिक जीत की 50वीं वर्षगांठ पर एक बार फिर जुट रहे हैं। शुक्रवार को सब एक ही ट्रेन में सवार होकर अपनी विजय गाथा की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी को एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे। रेलवे बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष की 50वीं वर्षगांठ पर दिल्ली-आगरा के बीच एक स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इसमें सिर्फ युद्ध में शामिल सैनिक यात्रा करेंगे।

विज्ञापन


वर्ष 1971 में भारत के सामने पाकिस्तान के सैनिक भारतीय सैनिकों के सामने घुटने टेक दिए थे। इसी जीत पर भारत हर साल स्वर्णिम विजय दिवस मनाते हैं। इस दिवस की 50वीं वर्षगाठ पर भारत सरकार की तरफ से विशेष आयोजन किया जा रहा है। इसमें रेलवे भी बढ़-चढ़कर भूमिका निभा रहा है। क्योंकि, रसद और सेना के उपयोग में आने वाले साजो-सामान को पहुंचाने में रेलवे की भूमिका भी रही थी। इस दिवस को खास बनाने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन, जिसका नाम स्वर्णिम विजय वर्ष स्पेशल ट्रेन दौड़ पड़ी। वह आगरा तक रवाना होगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन की खासियत यह होगी कि इसमें सिर्फ वहीं सैनिक शामिल होंगे तो 1971 के युद्ध में शामिल हुए थे। सैनिकों को लेकर यह ट्रेन आगरा तक जाएगी। एक छत नीचे जुटे सैनिक उस मंजर को याद कर अपनी दास्तां एक-दूसरे को सुना सकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रेन की कमान भी सेना भवन संभाल रहा है, जो हर कोच को विजय दिवस के याद में सजाया जा रहा है। उस दौरान की जीती-जागती तस्वीर से भी ट्रेन को लैस किया जाएगा और ट्रेन में जीत की विशेष धुन भी बजाई जाएगी, ताकि सैनिकों को विजय दिवस पर एक बार गर्व हो सके। शुक्रवार पूर्वाह्न 11:30 बजे सफदरजंग रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर जयघोष के साथ रवाना किया जाएगा। सेना के वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed