स्पीकर बिड़ला बोले - बजट सत्र में शुरू की 24X7 प्रिज्म सेवा, मेघालय विधानसभा भी बनाए सदस्यों के लिए शोध विंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला गुरुवार को मेघालय के दौरे पर पहुंचे। मेघालय विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करते कहा कि हमने संसद के चालू बजट सत्र में प्रिज्म तकनीक शुरू की है। इसके जरिए सांसदों को 24 घंटे व सातों दिन यानी 24X7 संसदीय शोध व सूचनाएं देने में मदद की जाती है। उन्होंने मेघालय विधानसभा के सदस्यों के लिए भी ऐसी ही आधुनिक शोध विंग बनाने का आह्वान किया। बिड़ला ने कहा कि इसकी स्थापना के लिए हम मदद करेंगे। इसे अंग्रेजी में पार्लियामेंट्री रिसर्च एंड इंफर्मेशन सपोर्ट यानी प्रिज्म नाम दिया गया है।
Lok Sabha Speaker Om Birla reaches Shillong, Meghalaya. pic.twitter.com/k7uJ48bS81
— ANI (@ANI) February 25, 2021
स्पीकर बिड़ला ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी संवैधानिक संस्थाओं के बीच परस्पर सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत हो सकता है जब सभी संस्थाएं अपने-अपने संवैधानिक दायरों में रहते हुए काम व सहयोग करती रहें। इन संस्थाओं को एक-दूसरे का पूरक बनना चाहिए।
बिड़ला ने आगे कहा कि हमे संसद, विधानसभाओं व स्थानीय निकायों में चर्चा, संवाद व अर्थपूर्ण बहस को अवश्य प्रोत्साहित करना चाहिए। स्पीकर ने यह भी कहा कि चर्चा के दौरान असहमति हो सकती है, लेकिन वह गतिरोध तक नहीं पहुंचना चाहिए। हमारी चर्चा देश के लोगों की भलाई के लिए होना चाहिए।
We have started a new service PRISM in current Budget Session, through which Parliamentary Research & Information Support is provided to MPs 24X7. I'd like you to set up a similar Modern Research Wing in Meghalaya Legislative Assembly. We'll help set it up: LS Speaker Om Birla
— ANI (@ANI) February 25, 2021