{"_id":"56f59d114f1c1b2502f151bd","slug":"sp-workers-seek-resignation-from-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम के बयान का विरोध करने पर भड़के सपाई, मांगा राज्यपाल से इस्तीफा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आजम के बयान का विरोध करने पर भड़के सपाई, मांगा राज्यपाल से इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:48 AM IST
सार
- आजम खां के बयान का विरोध करने पर भड़के सपाई
- आजम समर्थकों ने राज्यपाल से इस्तीफा मांगा
विज्ञापन
सपा नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपाई प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के बयान पर राज्यपाल की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए पत्र के विरोध में उतर आए हैं। सपाइयों ने शुक्रवार की रात गांधी समाधि के पास राज्यपाल का पुतला फूंककर विरोध जताया। सपाइयों और आजम समर्थकों ने राज्यपाल से इस्तीफा देने की मांग की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आजम खां और प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के बीच जुबानी जंग लंबे अर्से से जारी है। आठ मार्च को विधानसभा में आजम खां की ओर से दिए बयान पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कड़ा एतराज जताया है।
विज्ञापन
इसी बयान पर राज्यपाल की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को कड़ा पत्र भेजे जाने पर आजम समर्थक भड़क गए। आजम खां के समर्थकों शुक्रवार रात गांधी समाधि के पास राज्यपाल का पुतला फूंक कर विरोध जताया। सपाइयों ने कहा कि आजम खां साफ छवि के नेता हैं। राज्यपाल आजम खां पर गलत आरोप लगा रहे हैं उनको अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन