फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP Leader Shivpal Yadav demand to give posthumous Bharat Ratna to poet Gopaldas Neeraj

सपा नेता शिवपाल यादव ने की कवि गोपालदास नीरज को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने की मांग

Fri, 20 Jul 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jul 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
SP Leader Shivpal Yadav demand to give posthumous Bharat Ratna to poet Gopaldas Neeraj
Gopaldas Neeraj
कवि गोपालदास नीरज के निधन के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गोपालदास नीरज देश के महान साहित्यकार थे, इसलिए उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए। वहीं उनकी मौत के बाद इटावा सहित देशभर के साहित्यकार व राजनीतिविद स्तब्ध हुए हैं।  
विज्ञापन


कवि गोपालदास नीरज का निधन हो गया है। वो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार की शाम को तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें आगरा से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्हें ट्रामा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि 93 साल के महाकवि नीरज आगरा के बल्केश्वर में रहने वाली बेटी कुंदनिका शर्मा के घर आए थे। यहां मंगलवार को सुबह के नाश्ते के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया था। 
विज्ञापन


गोपाल दास नीरज की बेटी कुंदनिका शर्मा ने बताया कि नीरज जी का पार्थिव शरीर शुक्रवार को एम्स में ही रखा जाएगा। कई फॉर्मेलिटी पूरी करनी है। इसके बाद शनिवार को लोगो के अंतिम दर्शन के लिए आगरा में सुबह 4 घण्टे रखा जाएगा। वहां से अलीगढ़ ले जाया जाएगा। उनकी बेटी ने बताया कि नीरज जी अलीगढ़ के एक मेडिकल कालेज को देहदान कर चुके थे। बॉडी कालेज को दी जाएगी। अगर कालेज ने किसी वजह से नही ली तो दाह संस्कार अलीगढ़ में ही होगा। नीरज जी के पुत्र भी देहदान की बात कह रहे हैं। अगर देहदान किसी तकनीकी या मेडिकल वजह से नहीं हो सका तो अंतिम संस्कार अलीगढ़ में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कवि गोपाल दाल नीरज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि साहित्य जगत को जो हानि हुई है, उसकी भरपाई होना कठिन है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कवि गोपालदास ‘नरीज’ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि उनके अमर गीत हमेशा-हमेशा हमारी स्मृतियों में गूँजते रहेंगे... कारवाँ गुज़र गया...।

उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके बाद उन्हें दीवानी कचहरी के पास स्थित लोटस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। फेफड़ों में संक्रमण से बढ़ती तकलीफ ज्यादा बढ़ने से उन्हें सांस लेने में परेशानी होनी लगी थी। बुधवार को डाक्टरों ने नली डालकर 800 ग्राम मवाद बाहर निकाला था। 

इस दौरान ब्लडप्रेशर सामान्य था, पेशाब में भी कोई दिक्कत नहीं हो रही थी। लोगों से मिले भी थे और बातचीत भी की थी। इसकी रिपोर्ट एम्स के चिकित्सकों को भी दी गई थी। इसके बाद वहां के डॉक्टरों उन्हें दिल्ली एम्स में ले जाने की सलाह दी थी। 

एम्स प्रबंधन के अनुसार, नीरज को बुधवार रात एम्स ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। इस दौरान पल्मोनरी और मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया था। उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। 


पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित 93 वर्षीय नीरज पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्हें भारत सरकार ने शिक्षा और साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर दो-दो बार सम्मानित किया था। इटावा निवासी नीरज ने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए गीत भी लिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed