फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   SP leader akhilesh yadav and AAP Leader Sanjay singh mocked cm yog adityanath while he walked behind pm modi convoy

सीएम योगी को क्यों चलना पड़ा पैदल: प्रोटोकॉल को लेकर एसपीजी और यूपी सरकार के बीच कहां हुई चूक!

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 17 Nov 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
सार
सुरक्षा एजेंसी के पूर्व अधिकारी बताते हैं, प्रधानमंत्री मोदी जब हवाई जहाज से उतरते हैं तो वहां एसपीजी प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ता है। अभी तक जितने भी दौर होते हैं, एसपीजी द्वारा वह जगह तय की जाती है, जहां पर प्रधानमंत्री की अगवानी करने वाले लोग खड़े होते हैं। कई मौकों पर हवाई जहाज के बहुत करीब ही वह जगह निर्धारित की जाती है...
loader
SP leader akhilesh yadav and AAP Leader Sanjay singh mocked cm yog adityanath while he walked behind pm modi convoy
प्रधानमंत्री मोदी के काफिले के पीछे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शुभारम्भ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब हवाई पट्टी पर पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए खड़े यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को कुछ दूर पैदल चलना पड़ा। समाजवादी पार्टी के नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उस पर तंज कस दिया। इसके बाद आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी उसी वीडियो को ट्विटर पर डाल दिया। सुरक्षा एजेंसी के एक पूर्व अधिकारी कहते हैं, ऐसा अमूमन होता नहीं है। पीएम की यात्रा से संबंधित प्रोटोकॉल आदि पहले से ही तय होते हैं। रिहर्सल भी होती है। संभव है कि प्रोटोकॉल को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप 'एसपीजी' और यूपी सरकार के बीच कहीं कोई चूक हुई हो।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

मंगलवार 16 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने के लिए पहुंचे थे। लोकार्पण के दौरान यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। पीएम मोदी के हवाई जहाज से उतरने के बाद वहां पर मुख्यमंत्री योगी को थोड़ी दूर तक पैदल चलना पड़ा। जहां पर योगी खड़े हुए थे, वहां से कुछ दूर प्रधानमंत्री का क़ाफ़िला रुका। सीएम योगी, काफिले के साथ पैदल चलते रहे। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सीएम योगी पर तंज कस दिया। उन्होंने लिखा, तुमने हमारी आवभगत का अच्छा सिला दिया, जनता से पहले तुमने ही हमें ‘पैदल' कर दिया। बड़े बेआबरू होकर इन सड़कों से हम गुजरे...।



इससे पहले अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सांकेतिक उद्घाटन करने की फोटो भी ट्वीट की थी। उन्होंने लिखा, 'फीता आया लखनऊ से और नई दिल्ली से कैंची आई, सपा के काम का श्रेय लेने को मची है 'खिचम-खिंचाई'। आशा है अब तक अकेले में बैठकर लखनऊ वालों ने 'समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे' की लंबाई का आंकड़ा रट लिया होगा। सपा 'बहुरंगी पुष्पवर्षा' से इसका उद्घाटन करके एकरंगी सोच वालों को जवाब देगी।

एसपीजी प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी

सुरक्षा एजेंसी के पूर्व अधिकारी बताते हैं, प्रधानमंत्री मोदी जब हवाई जहाज से उतरते हैं तो वहां एसपीजी प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ता है। अभी तक जितने भी दौर होते हैं, एसपीजी द्वारा वह जगह तय की जाती है, जहां पर प्रधानमंत्री की अगवानी करने वाले लोग खड़े होते हैं। कई मौकों पर हवाई जहाज के बहुत करीब ही वह जगह निर्धारित की जाती है। अमूमन, अगवानी करने की जगह को बदला नहीं जाता। कौन कहां पर खड़ा होगा, पीएम की गाड़ी कहां पर रुकेगी, इसमें एक फ़ीट का बदलाव भी संभव नहीं होता। केवल आपातकालीन परिस्थितियों में ही ऐसा संभव हो सकता है।

सामान्य परिस्थितियों में प्रधानमंत्री की अगवानी करने के लिए जो लाइन तय की जाती है, वही बनी रहती है। बाकायदा उसके लिए रिहर्सल भी होती है। एसपीजी के अलावा यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी के पास वह ब्यौरा रहता है। ये देखने वाली बात है कि यहां पर सीएम योगी को पैदल क्यों चलना पड़ा। आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीटर पर लिखा, 24 करोड़ की आबादी वाले देश के सबसे बड़े सूबे यूपी के सीएम योगी जी को पैदल कर दिया। संजय सिंह ने लिखा, ये तो बिलकुल ही अपमान है। मोदी जी खुद तो आप आलीशान गाड़ी में बैठ गये और हमारे मुख्यमंत्री जी को सड़क पर अकेला छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed