फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP gets vote on Akhilesh not on Mulayam's face

रामगोपाल बोले- नेताजी नहीं अखिलेश के नाम पर मिले वोट

Tue, 25 Oct 2016 06:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 25 Oct 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
SP gets vote on Akhilesh not on Mulayam's face
रामगोपाल यादव - फोटो : amar ujala

सपा से निष्कासित किए गए राज्यसभा सांसद प्रो रामगोपाल यादव ने अमर सिंह के बहाने सीधे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह पर कई सियासी वार किए। उन्होंने मुलायम के अमर सिंह द्वारा जेल से बचाने संबंधी बयान को न सिर्फ मूर्खतापूर्ण बताया, बल्कि यह भी कहा कि उन्होंने खोटे सिक्के (अमर सिंह) के लिए असली सिक्के (खुद रामगोपाल) को बाहर कर दिया।

विज्ञापन


अपने निष्कासन पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि सपा में नेताजी ने उन्हें चिट्टी-विट्ठी लिखने के लिए रख लिया था, अब इसके लिए किसी और को रख लेंगे। इस दौरान रामगोपाल ने अमर सिंह पर सांसद और मुख्यमंत्री की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ साजिश रचने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


रामगोपाल ने इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन में खड़े रहने की घोषणा भी की। पार्टी से निष्कासन के बाद शिवपाल यादव और अमर सिंह को उत्तर प्रदेश के किसी भी हिस्से में अपने खिलाफ बोलकर सुरक्षित बाहर निकलने की चुनौती देने के बाद रामगोपाल ने अब सीधे सपा प्रमुख पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेताजी का यह कहना कि अमर सिंह ने उन्हें जेल जाने से बचाया मूर्खतापूर्ण बयान है। क्या वह कहना चाहते हैं कि अमर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट और सीबीआई को मैनेज कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'मुलायम नहीं समझ रहे क्या कह रहे हैं'

SP gets vote on Akhilesh not on Mulayam's face
रामगोपाल यादव व मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

खुद मुलायम ही नहीं समझ रहे कि वह क्या कह रहे हैं। नेताजी के मामले में कोर्ट अधिक से अधिक जांच का आदेश ही दे सकता था। रामगोपाल ने कहा कि यह वही अमर सिंह हैं जिसने डिंपल के खिलाफ साजिश रची। अपने करीबी चतुर्वेदी के जरिए सुप्रीम कोर्ट में डिंपल के खिलाफ जांच के लिए याचिका दायर कराई।

चूंकि अदालत पहले ही डिंपल को छूट दे चुकी थी, ऐसे में यह मामला वैसे भी एक मिनट में ही खत्म हो जाना था। इस दौरान रामगोपाल ने मुलायम के इस दावे का भी खंडन किया कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में मुलायम के नाम पर वोट मिले। उन्होंने कहा कि अखिलेश के दम पर सपा को स्पष्ट बहुमत मिला। गुंडों की छवि वाली पार्टी को अखिलेश ने नया रूप दिया।

इसके बाद इनके खिलाफ साजिश शुरू हो गई। लोग अखिलेश से जलने लगे। मगर इसके बदले यह हुआ कि अमर सिंह और शिवपाल जैसे लोग जनता में अपराधी सिद्घ हो गए। जल्द ही इन्हें पता चलेगा कि जनता इनसे क्या सलूक करती है। यादव ने कहा कि सपा से निकाले जाने के बाद अन्य दलों ने अमर सिंह को घास नहीं डाली। रालोद से लड़े तो खुद 21000 और जयाप्रदा को 24000 वोट ही दिलवा पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed