फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   External Affairs Minister S Jaishankar to visit New York for UN meeting Address scheduled for September 26

यूएन की बैठक में शामिल होने न्यूयॉर्क जाएंगे विदेश मंत्री: 26 सितंबर को होगा संबोधन, रखेंगे भारत का पक्ष

Sun, 20 Sep 2026 07:35 PM IST
प्रशांत तिवारी अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 20 Sep 2026 07:35 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के हाई लेवल वीक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और 26 सितंबर को UNGA में भारत का पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
External Affairs Minister S Jaishankar to visit New York for UN meeting Address scheduled for September 26
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के हाई लेवल वीक में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने रविवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के हाई लेवल वीक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन


26 सितंबर को UNGA में संबोधन
विदेश मंत्रालय ने जयशंकर के संबोधन की तारीख भी स्पष्ट कर दी है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के हाई लेवल सेशन में विदेश मंत्री 26 सितंबर को भारत का पक्ष रखेंगे। इस दौरान वह कई बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


22 से 29 सितंबर तक चलेगा हाई लेवल वीक
संयुक्त राष्ट्र महासभा का हाई लेवल वीक 22 से 29 सितंबर तक चलेगा। आम बहस 22 से 26 सितंबर और फिर 28 सितंबर को होगी। इस दौरान दुनिया के कई देशों के शीर्ष नेता और वरिष्ठ प्रतिनिधि वैश्विक शांति, सुरक्षा, आर्थिक चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन, महामारी से निपटने और परमाणु हथियारों जैसे अहम मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक मुद्दों पर भारत का पक्ष रखेंगे जयशंकर
संशोधित वक्ताओं की सूची में एस. जयशंकर का नाम भी शामिल किया गया है। अपने संबोधन के दौरान वह वैश्विक मुद्दों पर भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखेंगे। यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया कई भू-राजनीतिक संघर्षों, आर्थिक दबावों और ऊर्जा तथा खाद्य कीमतों से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है।

समुद्र का बढ़ता जलस्तर और परमाणु हथियार भी एजेंडे में
इस बार संयुक्त राष्ट्र महासभा में समुद्र के बढ़ते जलस्तर से पैदा होने वाले खतरे, जलवायु परिवर्तन से निपटने के उपाय, महामारी की रोकथाम और परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी।


ये भी पढ़ें: टाटा संस में बढ़ी तकरार: चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर ट्रस्ट्स ने खोला मोर्चा, बोले- नहीं बदल सकते नियम

गुटेरेस के कार्यकाल का आखिरी हाई लेवल वीक
संयुक्त राष्ट्र के मौजूदा महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी हाई लेवल UNGA होगा। उनका कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है। वहीं, बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र की अध्यक्षता करेंगे। सत्र के दौरान संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि UNGA को संबोधित करेंगे। दुनिया की नजरें इस दौरान संयुक्त राष्ट्र के मशहूर हरे संगमरमर वाले पोडियम से होने वाले इन संबोधनों पर रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed