{"_id":"5b454cc74f1c1b0a278b5b24","slug":"sp-bsp-juggalis-to-be-seen-in-monsoon-session-opposition-will-unite-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सत्र में दिखेगी सपा-बसपा की जुगलबंदी, संसद में एकजुट होगा विपक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मानसून सत्र में दिखेगी सपा-बसपा की जुगलबंदी, संसद में एकजुट होगा विपक्ष
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Jul 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उपचुनावों के बाद अब समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की जुगलबंदी संसद के मानसून सत्र में भी दिख सकती है। दोनों दल प्रदेश की कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की साझा रणनीति पर काम कर सकते हैं। दोनों पार्टियों के नेता दावा कर रहे हैं कि मानसून सत्र में यूपी की लचर कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा की नीयत और विकास के नारे की पोल खोलेंगे।
विज्ञापन
सोमवार से शुरू होने वाले मानसून सत्र में सत्ता पक्ष जहां 50 लंबित बिलों और छह अध्यादेशों को पास कराने की कोशिश में रहेगा, वहीं विपक्ष कई मुद्दों पर अपनी एकता की संभावनाएं तलाश रहा है। सपा और बसपा का एक साथ आना विपक्ष की मजबूती के लिहाज से खासा अहम है। सपा महासचिव सुरेंद्र नागर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था बदतर होती जा रही है। जेल में भी आज कोई सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
मोदी जी और उनके मंत्री सपा के किए विकास कार्यों का श्रेय लेने में जुटे हैं। राजधानी लखनऊ तक में बच्चियां सुरक्षित नहीं। हम संसद के पटल पर इन मसलों को उठाएंगे और उम्मीद करेंगे की सभी विपक्षी दल इसमें साथ आए। हालांकि बसपा के पास लोकसभा में कोई सीट नहीं है लेकिन अपने चार राज्यसभा सांसदों के सहारे वह सपा को सहयोग कर सकती है।
विज्ञापन