फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Soz said Kashmiris do not want to merge with Pakistan instead of that they want independence

कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज ने किया मुशर्रफ का समर्थन, कहा- कश्मीरी चाहते हैं आजादी

Fri, 22 Jun 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jun 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
Soz said Kashmiris do not want to merge with Pakistan instead of that they want independence
saifuddin soz

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैफुद्दीन सोज के बयान ने जम्मू-कश्मीर ही नहीं पूरे देश की राजनीति को गर्म कर दिया है। सोज के बयान की भाजपा और शिवसेना ने कड़ी निंदा की है। हालांकि, अभी तक सोज के बयान पर कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि सैफुद्दीन सोज ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का एक दशक पहले दिये बयान को सही बताया है और कहा है कि कश्मीरी आजादी चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मुशर्रफ का कहना था कि कश्मीरी पाकिस्तान के साथ नहीं जाना चाहते उनकी पहली पसंद आजादी है। यह बयान तब भी सही था और अब भी सही है। मैंने भी यही बात कही है लेकिन मुझे मालूम है कि ऐसा नहीं हो सकता है।'

विज्ञापन


शिवसेना की नेता मनीषा कायंदे ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष को सैफुद्दीन सोज के बयान का जवाब देना चाहिए और यह बताना चाहिए कि क्या यह उनकी पार्टी की विचारधारा है। यदि सोज के मन में पाकिस्तान और मुशर्रफ के प्रति इतनी ही आसक्ति है तो उन्हें पाकिस्तान जाकर उनका नौकर बन जाना चाहिए।'
विज्ञापन


इस ममाले पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, 'एक केंद्रीय मंत्री के नाते उन्होंने (सैफुद्दीन सोज) अपनी केंद्रीय शक्तियों का इस्तेमाल तब किया था जब उनकी बेटी का जेकेएलएफ ने अपहरण कर लिया था। इस तरह के लोगों की मदद करने का कोई फायदा नहीं होता है। जो कोई यहां रहना चाहता है कि वह संविधान के हिसाब से रह सकता है। यदि उन्हें मुशर्रफ पसंद है तो हम उन्हें पाकिस्तान का टिकट दे देते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफ़ुद्दीन सोज ने कहा है कि उन्होंने अपनी किताब में जो बातें कही हैं वो उनकी निजी राय है और इनका पार्टी से कोई लेनादेना नहीं है।

सोज ने  में कहा, 'किताब में जो बातें मैंने कहीं, वो मेरी निजी राय है। पार्टी से इसका कोई मतलब नहीं है।' दरअसल, सोज ने अपनी पुस्तक 'कश्मीर: ग्लिम्पसेज ऑफ हिस्ट्री एंड द स्टोरी ऑफ स्ट्रगल' में परवेज मुशर्रफ के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर वोटिंग की स्थितियां होती हैं तो कश्मीर के लोग भारत या पाक के साथ जाने की अपेक्षा अकेले और आजाद रहना पसंद करेंगे।

संप्रग सरकार में मंत्री रहे सोज ने यह भी दावा किया कि घाटी में मौजूदा हालात के लिए भाजपा नीत केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों के लिए शांतिपूर्ण माहौल की स्थापना जरूरी है, जिससे यहां के लोग शांति से रह सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed