{"_id":"68034c1305bfbb0ef00c4171","slug":"southern-railway-begins-chennai-s-first-ac-emu-service-news-in-hindi-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण रेलवे की नई पहल: चेन्नई में शुरू हुई पहली AC लोकल ट्रेन, जानें यात्री कहां से कहां तक कर सकेंगे यात्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दक्षिण रेलवे की नई पहल: चेन्नई में शुरू हुई पहली AC लोकल ट्रेन, जानें यात्री कहां से कहां तक कर सकेंगे यात्रा
Sat, 19 Apr 2025 12:39 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शुभम कुमार
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:39 PM IST
सार
दक्षिण रेलवे ने शनिवार को पहली एसी लोकल ट्रेन (एसी ईएमयू) की शुरुआत की। ये ट्रेन चेन्नई बीच से चेंगलपट्टू और तांबरम के बीच चलेगी।
विज्ञापन
एसी लोकल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
चेन्नई में बढ़ती गर्मी के बीच रेलयात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जहां दक्षिण रेलवे ने शनिवार को चेन्नई बीच से चेंगलपट्टू के बीच पहली एसी लोकल ट्रेन (एसी ईएमयू) की शुरुआत की। यह ट्रेन चेन्नई के उपनगरीय रेल नेटवर्क में एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है, जिसे शहर की जीवन रेखा कहा जाता है।
विज्ञापन
बता दें कि ये ट्रेन चेन्नई बीच से चेंगलपट्टू और तांबरम के बीच चलेगी, जिसकी शुरुआत शनिवार की सुबह 7 बजे चेन्नई बीच स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर की गई। हालांकि ट्रेन की ये सेवा रविवार के दिन बंद रहेगी। वहीं मामले में रेलवे का कहना है कि इस सेवा का मकसद गर्मियों में यात्रियों को आरामदायक सफर देना है, खासकर ऑफिस जाने वाले और महिला यात्रियों के लिए ये ट्रेन काफी फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Karnataka: कर्नाटक में गैंगस्टर के बेटे को मारी गोली, रिकी राय खतरे से बाहर; बंगलूरू में चल रहा इलाज
विज्ञापन
एसी ईएमयू ट्रेन की खास बातें
अब बात अगर इस ट्रेन की खासियत की करें तो इसमें स्वचालित दरवाजे, यात्री सूचना प्रणाली (डिजिटल बोर्ड), सीसीटीवी कैमरे, साफ-सुथरे और सुरक्षित कोच के साथ-साथ बेहतर वेंटिलेशन और एंट्री/एग्जिट प्वाइंट जैसी चिजें शामिल है।
ये भी पढ़ें:- Bengal Violence: मुर्शिदाबाद दौरे पर पहुंचे राज्यपाल, पीड़ितों से मुलाकात के बाद केंद्र को भेजेंगे रिपोर्ट
अब बात किराया की
इस ट्रेन से यात्री 10 किलोमीटर तक की यात्रा कम से कम 35 रुपए तक कर सकेंगे। वहीं अधिकतम किराया 105 रुपय तक है, जिसके लिए 56-60 किलोमीटर तक के लिया यात्री यात्रा कर सकेंगे। वहीं बात अब अगर मासिक पास की करें तो इसके लिए यात्री को दूरी के हिसाब से 620 रुपए से 2115 रुपए खर्च करने होंगे।