फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gangster's son shot in Karnataka, Ricky Rai out of danger; undergoing treatment in Bangalore News In Hindi

Karnataka: कर्नाटक में गैंगस्टर के बेटे को मारी गोली, रिकी राय खतरे से बाहर; बंगलूरू में चल रहा इलाज

Sat, 19 Apr 2025 10:59 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 10:59 AM IST
सार

कर्नाटक में मृतक गैंगस्टर मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय पर शुक्रवार देर रात गोलीबारी हुई। यह घटना रामनगर जिले के बिदादी इलाके में उनके घर के पास रात करीब 1:30 बजे हुई। फिलहाल रिकी खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
Gangster's son shot in Karnataka, Ricky Rai out of danger; undergoing treatment in Bangalore News In Hindi
कर्नाटक में गैंगस्टर के बेटे को गोली मारी गई - फोटो : एक्स@ani

विस्तार

कर्नाटक के रामनगर जिले के बिदादी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दिवंगत अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे की है, जब रिकी राय अपनी कार से बिदादी से बेंगलुरु जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोगों ने तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली कार को लगी और ड्राइवर की सीट के पास से निकल गई, जिससे ड्राइवर और पीछे बैठे रिकी राय दोनों घायल हो गए। गोली चलने के समय रिकी अपने गनमैन के साथ पीछे की सीट पर थे।

विज्ञापन

मामले में रामनगर के एसपी श्रीनिवास गौड़ा ने बताया कि रिकी राय को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए बेंगलुरु के अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि हमलावर कौन थे और हमले की वजह क्या थी, इस पर अभी जांच चल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'मराठी भाषा को नुकसान हुआ तो बर्दाश्त नहीं करेंगे', नई शिक्षा नीति को लेकर बोलीं सुप्रिया सुले
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकी राय पर हुए हमले पर बोले कर्नाटक के गृह मंत्री
वहीं इस गोलीबारी मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि रिकी राय को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और उनका इलाज बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमले की वजह अभी साफ नहीं है और इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित पुलिस अधिकारी को आगे की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

 

खतरे से बाहर है रिकी
बता दें कि घटना के तुरंत बाद रिकी को पहले बिदादी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया है कि रिकी की नाक और हाथ में चोटें आई हैं, लेकिन वह अब खतरे से बाहर हैं। 

ये भी पढ़ें:- दक्षिण रेलवे की नई पहल: चेन्नई में शुरू हुई पहली AC लोकल ट्रेन, जानें यात्री कहां से कहां तक कर सकेंगे यात्रा

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इस बीच पुलिस ने रिकी के ड्राइवर की शिकायत के आधार पर मुथप्पा राय की दूसरी पत्नी अनुराधा, एक व्यवसायी राकेश मल्ली (जो पहले मुथप्पा का करीबी था) और निकेतन ट्रस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कई टीमों का गठन कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। अब तक हमले की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन मामले की गहराई से जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed