{"_id":"651442f1295439890e0ed2b9","slug":"south-korea-chief-of-staff-jeong-hwan-is-on-india-tour-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत: दक्षिण कोरिया चीफ ऑफ स्टाफ को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, इंडो-पैसिफिक सेना प्रमुख सम्मेलन में की शिरकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत: दक्षिण कोरिया चीफ ऑफ स्टाफ को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, इंडो-पैसिफिक सेना प्रमुख सम्मेलन में की शिरकत
Wed, 27 Sep 2023 08:27 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 27 Sep 2023 08:27 PM IST
सार
दक्षिण कोरियाई चीफ ऑफ स्टाफ नई दिल्ली में तीन दिवसीय द्विवार्षिक इंडो-पैसिफिक सेना प्रमुख सम्मेलन में भाग लेने और अपने समकक्षों के साथ सैन्य,हथियार सहयोग पर चर्चा करने के लिए भारत में हैं।
विज्ञापन
भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और दक्षिण कोरिया गणराज्य के चीफ ऑफ स्टाफ पार्क जियोंग ह्वान की मुलाकात
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दक्षिण कोरिया के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल पार्क जियोंग-ह्वान भारत दौरे पर हैं। नई दिल्ली में गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को ज्यादा मजबूत करने के साझा हितों और तरीकों के पहलुओं पर चर्चा हुई। वहीं राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर कोरियाई सेना के जनरल ने पुष्प अर्पित किए। भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कोरिया गणराज्य के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल पार्क जियोंग ह्वान का गर्मजोशी से स्वागत किया।
25 सितंबर से 27 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में 13वां द्विवार्षिक आईपीएसीसी, 47वां वार्षिक इंडो-पैसिफिक आर्मी मैनेजमेंट सेमिनार (आईपीएएमएस), और 9वां सीनियर एनलिस्टेड फोरम की भारत और अमेरिका की सेनाओं ने मेजबानी की।
विज्ञापन
इन बैठकों का उद्देश्य आपसी समझ, संवाद और मित्रता के माध्यम से भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना है। अमेरिकी दूतावास की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वरिष्ठ भूमि कमांडरों के पास राय और विचार साझा करने के साथ-साथ अपने संबंधों को बढ़ाने और गहरा करने के लिए एक स्थान होगा। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय "शांति के लिए एक साथ: भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना है।

Indian Army chief Gen Manoj Pande extended a warm welcome to General Park, Jeong Hwan, Chief of Staff, Republic of Korea and discussed aspects of shared interest and ways to further strengthen the Defence Cooperation between the two Armies: Indian Army pic.twitter.com/uICj6UXqsQ
— ANI (@ANI) September 27, 2023