BSF जवान पत्नी को साथ ले जा सकेंगे सीमा पर, शुरू हुई कवायद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ के जवानों को जल्द ही अपने साथ सीमा पर अपनी पत्नी के साथ रहने की छूट मिल सकती है। जिन बीएसएफ जवानों की नई-नई शादी हुई है, उनके लिए यह एक बढ़ी खुशखबरी से कम नहीं है। बीएसएफ हेडक्वार्टर की तरफ से बताया गया है कि वे ऐसा करने के बारे में सोच रहे हैं।
बीएसएफ के डीजी केके शर्मा ने यह घोषणा जवानों के साथ हुए एक मुलाकात में दो दिन पहले की। बीएसएफ राज फ्रंटियर आईजी बीआर मेघवाल ने कहा कि इसकी मांग काफी समय से टल रही थी। जवानों को शादी के बाद काफी जल्दी ही ड्यूटी पर पहुंचना पड़ता था, जिसके कारण जवानों का अपने काम में मन नहीं लगता था।
मेघवाल ने कहा कि यह नया नियम अभी शुरुआती चरण में है, जिसके लागू होने के बाद सीमा की पोस्ट पर शादीशुदा जवान अपनी पत्नी के साथ रह सकेंगे। इसके लिए रहने के अच्छे इंतजाम का काम भी शुरू कर दिया गया है ताकि जवानों को उनकी पत्नी के साथ रहने में कोई दिक्कत न हो।
सीमावर्ती गांवों में हो सकता है बसेरा
बीएसएफ राज फ्रंटियर आईजी बीआर मेघवाल का मानना है कि अपने परिवार के साथ रहने से जवानों का काम में अधिक मन लगेगा, जिससे प्रोडक्टीविटी बढ़ेगी। घर से दूर रहकर जिस परेशानी का सामना जवानों को करना पड़ता था, अब वह नहीं करना पड़ेगा। इस तरह से जवान बिना चिंता के अपनी ड्यूटी पूरे मन से करेंगे।
फिलहाल यह आंकड़ा जुटाया जा रहा है कि अभी तक हाल ही में शादी किए जवानों के रहने के लिए कितने बैरक और क्वार्टर हैं, ताकि जरूरत के अनुसार और बैरक बनाए जा सकें। साथ ही, बीएसएफ के अधिकारी इस बात पर भी विचार कर रहे हैं कि शादीशुदा जवानों को सीमावर्ती गांवों में घर मुहैया कराने की व्यवस्था की जाए।