फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia says Indira Gandhi reshaped country with policies dedicated to ameliorating poverty

Indira Gandhi: सोनिया बोलीं- पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की नीतियों से देश का कायाकल्प किया

Wed, 19 Nov 2025 09:09 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 19 Nov 2025 09:09 PM IST
सार

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर कहा कि इंदिरा  ने गरीबी, अभाव और असमानता को दूर करने के लिए समर्पित अपनी नीतियों से देश का कायाकल्प किया तथा उनकी उपलब्धियों को दुनिया भर में याद किया जाता है।

विज्ञापन
Sonia says Indira Gandhi reshaped country with policies dedicated to ameliorating poverty
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी ने गरीबी, अभाव, संघर्ष और असमानता को कम करने के लिए समर्पित अपनी नीतियों से देश का कायाकल्प किया। सोनिया गांधी ने चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बैचलेट को बुधवार को वर्ष 2024 का ‘इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार’ प्रदान किए जाने पर मौके पर यह टिप्पणी की। मिशेल बैचलेट चिली की पहली और एकमात्र महिला राष्ट्रपति रह चुकी हैं और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की पूर्व प्रमुख हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस से संबद्ध संस्था इंदिरा गांधी स्मारक न्यास द्वारा यह पुरस्कार दिया जाता है। सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी स्मारक न्यास की प्रमुख के तौर पर यह पुरस्कार प्रदान किया। सोनिया गांधी ने कहा, यह पुरस्कार सामाजिक विकास, शांति, स्थिरता और कई अन्य उद्देश्यों के लिए काम करने वाली महिलाओं, पुरुषों और संस्थाओं को सम्मानित करके इंदिरा गांधी के अभूतपूर्व योगदान का स्मरण कराता है। यह हमें याद दिलाता है कि संघर्ष के समय में भी, ऐसे लोग होते हैं जो प्रगति, न्याय और मानव जाति के कल्याण के लिए लड़ते हैं।
विज्ञापन


उनका कहना था कि भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी ने गरीबी, अभाव और असमानता को दूर करने के लिए समर्पित अपनी नीतियों से देश का कायाकल्प किया। सोनिया गांधी के अनुसार, इंदिरा गांधी ने एक बार कहा था, हम शांति चाहते हैं क्योंकि गरीबी, बीमारी और अज्ञानता के खिलाफ एक और युद्ध लड़ना बाकी है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा, उनके कार्यों में यह विश्वास परिलक्षित होता है कि सभी को उत्पीड़न, गरीबी और हिंसा के बिना जीने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी की उपलब्धियों की व्यापकता और गहराई को भारत और दुनिया भर में याद किया जाता है और उनकी प्रशंसा की जाती है। उन्होंने कहा, एक दयालु हृदय, अपने लोगों के प्रति गहन प्रेम, मानवाधिकारों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता और अहिंसा में अटूट विश्वास रखने वाली नेता के रूप में उनकी विरासत अनगिनत लोगों को प्रेरित करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed