फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sonia gandhi wrote letter and pay homage to sushma swaraj

सुषमा स्वराज को अभी सार्वजनिक जीवन में रहकर बहुत योगदान देना था, स्तब्ध और दुखी हूं : सोनिया गांधी 

Wed, 07 Aug 2019 03:14 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 07 Aug 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi wrote letter and pay homage to sushma swaraj
सोनिया गांधी - फोटो : फाइल फोटो

सोनिया गांधी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर बुधवार को दुख जताया और उनके साथ अपने मित्रवत संबंधों को याद करते हुए कहा कि सुषमा उस वक्त चली गईं जब उन्हें अभी सार्वजनिक जीवन में रहकर देश के लिए और योगदान देना था।

विज्ञापन


सुषमा के पति स्वराज कौशल को लिखे पत्र में सोनिया ने कहा कि मैं आपकी प्रिय पत्नी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। सोनिया ने कहा कि सुषमा स्वराज जी एक नैसर्गिक प्रतिभा वाली महिला थीं। उन्होंने जो भी पद संभाला उस पर रहते हुए उन्होंने साहस, प्रतिबद्धता, समर्पण और योग्यता का परिचय दिया। वह बहुत ही मिलनसार थीं और समाज के सभी तबकों के लोगों के साथ उनका गर्मजोशी भरा रुख होता था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुषमा जी एक शानदार वक्ता, महान सांसद थीं और उनका मित्रवत स्वभाव ऐसा था कि संपूर्ण राजनीतिक परिदृश्य में उन्हें सबका स्नेह और प्रशंसा मिली। लोकसभा में वर्षों तक सहयोगी के तौर पर हमने काम किया और हमारे बीच एक गर्मजोशरी भरा संबंध बना। आज मुझे बहुत क्षति का आभास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया ने कहा किवह बहुत कम उम्र में हमें उस वक्त छोड़कर चली गईं जब उन्हें अभी सार्वजनिक जीवन में रहकर बहुत योगदान देना था। इसको देखते हुए उनका निधन और दुखद है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में आपके और बांसुरी (बेटी) के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर आपको यह क्षति बर्दाश्त करने की शक्ति दे। गौरतलब है कि सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed