सोनिया गांधी ने राहुल को कहा 'बॉस', कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 दिसंबर 2017 को राहुल गांधी की ताजपोशी कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष के तौर पर की गई थी। राहुल के अध्यक्ष पद संभालने के पहले से ही सोनिया गांधी की सक्रियता पार्टी में कम हो गई थी। गुरुवार को सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को अध्यक्ष पद संभालने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी, मेरे बॉस हैं।
इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी के कामकाज की तारीफ भी की। राहुल ने कहा गुजरात चुनाव और राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा। उम्मीद जताई की आने वाले कर्नाटक चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहेगा। सोनिया ने अपने बयान में कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेरे कार्यकाल में काम किया। उम्मीद है कि राहुल की अगुवाई में भी कार्यकर्ता वैसे ही काम करेंगे।
We performed very creditably under tough circumstances in Gujarat &recent by-election results in Rajasthan were huge. This shows winds of change are coming. I am sure Karnataka too will underline resurgence of Congress: Sonia Gandhi in Congress Parliamentary Party meet (File Pic) pic.twitter.com/kSFpyPLjY6
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) 8 February 2018
इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने बीजेपी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को सत्ता में आए चार साल हो चुके हैं। सरकार की वजह से लोकतंत्र पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। जिसका असर समाज, मीडिया, संसद और न्यायपालिका पर भी देखने को मिला। सोनिया गांधी ने रोजगार कम होने के मामले के लिए भी मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
It has been almost 4 years since this govt came to power, this has been a period in which institutions which have come under systematic assault-Parliament itself, judiciary, media&civil society. Investigative agencies have been let loose against political opponents: Sonia Gandhi
— ANI (@ANI) 8 February 2018
इधर सोनिया के रिटायरमेंट पर पार्टी ने कहा है कि सोनिया गांधी सिर्फ पार्टी के अध्यक्ष पद से ही रिटायर हुई हैं। राजनीति में उनकी सक्रियता बनी रहेगी।