फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress party meeting live updates Sonia Gandhi Rahul Gandhi Ghulam Nabi Ashok Gehlot

कांग्रेस की बैठक में एक सुर में बोले सभी नेता, राहुल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेनी चाहिए

Sat, 19 Dec 2020 03:53 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 19 Dec 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Congress party meeting live updates Sonia Gandhi Rahul Gandhi Ghulam Nabi Ashok Gehlot
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस पार्टी के भीतर जारी अंतर्कलह और चुनावों में मिल रही हार के बाद नेतृत्व पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। ऐसे में पार्टी आलाकमान से नाराज असंतुष्ट नेताओं को मनाने के लिए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज बैठक की,  जो कि अब समाप्त हो गई है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस बैठक में सभी नेताओं ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेने को कहा, लेकिन इसपर राहुल ने कहा कि इसे पार्टी की चुनावी प्रक्रिया पर छोड़ दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, बीएस हुड्डा, अंबिका सोनी, पी चिदंबरम और  पृथ्वीराज चव्हाण 10 जनपथ पहुंचे।  बैठक समाप्त होने के बाद पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि हमने पार्टी के भविष्य को लेकर चर्चा की। यह एक रचनात्मक बैठक थी जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की वर्तमान स्थिति और इसे मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। 
 

गौरतलब है कि सोनिया अपनी अस्वस्थता के कारण पार्टी को ज्यादा वक्त नहीं दे पा रही हैं। माना जा रहा है बैठक में पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी राहुल गांधी को सौंपने के लिए इस दौरान वह नेताओं को मनाने का काम करेंगी। कोरोना महामारी और अस्वस्थ होने के कारण कांग्रेस अध्यक्ष करीब आठ महीने से नेताओं से नहीं मिल रही थीं। 


पार्टी के विभिन्न राज्यों के नेता लगातार मिलने का समय मांग रहे थे। अगस्त में पत्र लिखकर नेतृत्व के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले नेता भी अपनी आपत्तियों और स्थायी अध्यक्ष की मांग को लेकर मिलने का समय मांग रहे थे। 

यह भी पढ़ें : सुरजेवाला बोले- 99.9% कांग्रेसी चाहते हैं राहुल गांधी बनें पार्टी अध्यक्ष, ट्रोल्स ने लिखा- 100% भाजपा वाले भी यही चाहते हैं...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed