फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Randeep surjewala says 99 percent congress members want rahul gandhi to be congress president social media troll says bjp also want him

सुरजेवाला बोले- 99.9% कांग्रेसी चाहते हैं राहुल गांधी बनें पार्टी अध्यक्ष, ट्रोल्स ने लिखा- 100% भाजपा वाले भी यही चाहते हैं...

Sat, 19 Dec 2020 12:16 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Sat, 19 Dec 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Randeep surjewala says 99 percent congress members want rahul gandhi to be congress president social media troll says bjp also want him
राहुल गांधी-प्रियंका गांधी वाड्रा-रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कांग्रेस के भावी अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं काफी जोरों पर हैं। पहले राहुल गांधी के नाम पर अटकलें लग रही थीं, लेकिन अब प्रियंका गांधी का नाम भी सामने आ रहा है। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 99.9% कांग्रेसी चाहते हैं कि राहुल गांधी ही पार्टी अध्यक्ष बनें। सुरजेवाला का यह बयान देना था कि सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स बनने लगे। ट्रोल्स ने यहां तक कह दिया कि 100 प्रतिशत भाजपा वाले भी यही चाहते हैं कि राहुल गांधी ही कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनें। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि सुरजेवाला के बयान पर लोगों ने क्या-क्या कहा?
विज्ञापन



विज्ञापन

सुरजेवाला ने दिया था यह बयान

गौरतलब है कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। ऐसे में पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी के इलेक्टोरल कॉलेज, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य, कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य सदस्य इसका चुनाव करेंगे कि पार्टी के लिए बेहतर अध्यक्ष कौन होगा। इस बीच उन्होंने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की दावेदारी को सबसे मजबूत बताया। सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी के 99.9 फीसदी लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी को ही अध्यक्ष बनाया जाए।
विज्ञापन

फिर तो आसानी से जीत जाएगी भाजपा

मोहम्मद फैजल (@Mohd_20_Faisal) नाम के एक यूजर ने लिखा कि भगवान के लिए कुछ बेहतर कीजिए। उचित प्रबंधन के बिना भाजपा कई जगहों पर आसानी से जीत जाएगी। इस वक्त कांग्रेस को बेहद कुशल नेताओं की जरूरत है। कांग्रेस को या तो बेहद मजबूत होना चाहिए या फांसीवादी भाजपा को हराने के लिए एक और मजबूत सेना मिलनी चाहिए। भाजपा लोगों में नफरत भर रही है। भाजपा का आतंक लंबे समय तक नहीं रहेगा। सीएए और कृषि कानून को लेकर हम भाजपा और आरएसएस का विरोध देख चुके हैं। ऐसा जारी रहेगा। 
 
विज्ञापन

आपस में खेल रहे कुर्सी-कुर्सी

पलाश बागची (@palash76) नाम के यूजर ने लिखा कि हर छह महीने में वे राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। फिर इलेक्टोरल कॉलेज, कांग्रेस सदस्य, कांग्रेस कार्यकर्ता क्या करते हैं? क्या वे बहस करते हैं या बजर दबाते हैं? सही में मैं बहुत ज्यादा उत्सुक हूं। क्या मुझे इस चुनाव का निमंत्रण मिल सकता है। वहीं, ऑल इन वन (@mayankm94847123) नाम के यूजर ने लिखा कि मां-बेटा आपस में कुर्सी-कुर्सी खेलते रहते हैं।
 

'100 प्रतिशत भाजपा वाले भी यही चाहते हैं'

सुरजेवाला के बयान पर मुदित (@muditparashari3) नाम के एक यूजर ने लिखा कि 0.01 प्रतिशत कांग्रेसियों को राहुल गांधी पर शक है, लेकिन भाजपा के 100 प्रतिशत नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी ही कांग्रेस के अध्यक्ष बनें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed