फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi was named accused no 1 Rahul Gandhi as accused no 2 by ED in National Herald case

National Herald Case: सोनिया आरोपी नंबर एक...राहुल गांधी दूसरे; ईडी का दावा- संपत्ति हड़पने के लिए रची साजिश

Tue, 15 Apr 2025 10:51 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 15 Apr 2025 10:51 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड केस से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस के दो पूर्व अध्यक्षों सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दायर कर दिया है। ईडी के विशेष लोक अभियोजक एनके मट्टा की ओर से पीएमएलए की धारा 3 (मनी लॉन्ड्रिंग) और 4 (मनी लॉन्ड्रिंग के लिए सजा) के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है।

विज्ञापन
Sonia Gandhi was named accused no 1 Rahul Gandhi as accused no 2 by ED in National Herald case
सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कुछ नेताओं पर 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया है। ईडी ने इस मामले में दायर अपने आरोपपत्र में सोनिया गांधी को आरोपी नंबर एक बनाया है, जबकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आरोपी नंबर दो बनाया है। इन दोनों के अलावा कांग्रेस नेता सुमन दुबे और सैम पित्रोदा, दो कंपनियों यंग इंडियन और डोटेक्स मर्केंडाइज प्रा. लि. और डोटेक्स से जुड़े सुनील भंडारी को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


 

Sonia Gandhi was named accused no 1 Rahul Gandhi as accused no 2 by ED in National Herald case
राहुल गांधी और सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला
99 प्रतिशत शेयर सिर्फ 50 लाख रुपये में दिए गए
धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के विभिन्न प्रावधानों के तहत दायर ईडी के आरोपपत्र में कहा गया है, कांग्रेस के नेताओं ने अपनी सार्वजनिक कंपनी एजेएल की 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए आपराधिक साजिश रची थी। इसके लिए उन्होंने 99 प्रतिशत शेयर सिर्फ 50 लाख रुपये में निजी कंपनी यंग इंडियन को हस्तांतरित कर दिए, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास 38-38 फीसदी शेयर हैं।

सूत्रों के अनुसार ईडी ने इस केस में 988 करोड़ रुपये के धन शोधन का आरोप लगाया है और एजेएल की संपत्तियों की वर्तमान कीमत 5 हजार करोड़ रुपये आंकी है। ईडी ने जिन धाराओं के तहत आरोपपत्र दायर किया है उसमें आरोपियों को सात साल जेल की सजा हो सकती है।

ये भी पढ़ें: National Herald Case: क्या है नेशनल हेराल्ड मामला? जिसमें सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ दायर हुई चार्जशीट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonia Gandhi was named accused no 1 Rahul Gandhi as accused no 2 by ED in National Herald case
सोनिया गांधी और राहुल गांधी। - फोटो : PTI
25 अप्रैल को सुनवाई
ईडी ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष जज विशाल गोगने की अदालत में 9 अप्रैल को ही आरोपपत्र दाखिल किया जिसपर मंगलवार को विशेष जज विशाल गोगने ने संज्ञान लेने के लिए विचार किया और आगे की कार्यवाही के लिए 25 अप्रैल की तारीख तय कर दी। आरोपपत्र में सोनिया और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम भी शामिल किए गए हैं। जज गोगने ने कहा, अभियोजन पक्ष की शिकायत पर संज्ञान लिया जाए या नहीं, इसके विचार के लिए 25 अप्रैल, 2025 को फिर यह अदालत सुनवाई करेगी। तब ईडी और जांच अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि अदालत के अवलोकन के लिए मामले की केस डायरी भी मौजूद हो।

शनिवार को ईडी ने कहा था कि उसने 661 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को कब्जे में लेने के लिए नोटिस जारी किया है, जिन्हें उसने इस जांच के तहत कुर्क किया है। एजेएल नेशनल हेराल्ड समाचार प्लेटफॉर्म (समाचार पत्र और वेब पोर्टल) का प्रकाशक है और इसका स्वामित्व यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के पास है।

National Herald Case: सोनिया-राहुल की बढ़ी मुश्किलें, ED ने दायर किया आरोपपत्र; इन नेताओं के भी नाम शामिल

विज्ञापन

Sonia Gandhi was named accused no 1 Rahul Gandhi as accused no 2 by ED in National Herald case
दिवंगत कांग्रेस नेताओं मोतीलाल वोरा - फोटो : एएनआई
वोरा और फर्नांडिस के खिलाफ कार्रवाई स्थगित
एजेंसी ने आरोपपत्र में कहा कि दिवंगत कांग्रेस नेताओं मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडिस के खिलाफ कार्यवाही 'स्थगित' हो गई है और वह आने वाले दिनों में एक पूरक आरोपपत्र भी दाखिल कर सकती है। वोरा और फर्नांडिस इस मामले में आरंभ में आरोपी बनाए गए थे और जांच के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed