फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi Said We All Are One Big Family And Should Work To Strengthen Party, Pawan Bansal After Meeting Of Leaders With Cong President

सोनिया गांधी संग बैठक में माने नाराज नेता, कहा- राहुल फिर बनें अध्यक्ष

Sat, 19 Dec 2020 04:32 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 19 Dec 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi Said We All Are One Big Family And Should Work To Strengthen Party, Pawan Bansal After Meeting Of Leaders With Cong President
बैठक के बाद मीडिया से बात करते कांग्रेस पार्टी के नेता पवन कुमार बंसल। - फोटो : ANI

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उनके आवास दस जनपथ पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ हो रही बैठक खत्म हो गई है। इस दौरान राहुल गांधी को दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग भी उठी। इस संबंध में पवन बंसल ने बताया कि बैठक में सोनिया गांधी ने पार्टी को एक बड़ा परिवार बताया। साथ ही कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करने की बात कही। बंसल ने कहा कि पार्टी में किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है। सभी पार्टी में ऊर्जा भरने के लिए एकजुट होकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस में जल्द अध्यक्ष समेत संगठन चुनाव कराए जाने की सुगबुगाहट के बीच पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नाराज बताए जा रहे नेताओं समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में असंतुष्टों की नाराजगी दूर करने के साथ-साथ पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


10 जनपथ में हुई बैठक के बाद पवन कुमार बंसल ने कहा कि कांग्रेस की रणनीतिक बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई। सभी स्तरों पर पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए इस पर नेताओं ने बात की। कांग्रेस में कोई फूट नहीं है, सभी एकजुट होकर पार्टी में ऊर्जा भरने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी ने कहा कि हम सभी एक बृहद परिवार हैं और हमें पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी को मजबूत करने पर हुई चर्चा 
पार्टी के एक और बड़े नेता महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया कि पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए, इसे लेकर यह पहली बैठक थी। शिमला और पंचमढ़ी की तर्ज पर कॉन्क्लेव होगा। उन्होंने कहा, ''हमने पार्टी के भविष्य को लेकर चर्चा की। यह एक रचनात्मक बैठक थी, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की मौजूदा स्थिति और इसे मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।''

बैठक में शामिल हुए ये नेता 
बैठक में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, पी. चिदंबरम, अशोक गहलोत, अंबिका सोनी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हुए। गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल जैसे 23 नेताओं ने इस साल अगस्त में सोनिया गांधी को खत लिखकर पार्टी के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाए थे। बैठक के बाद इस G-23 में शामिल नेताओं की तरफ से तत्काल कोई बयान नहीं आया है।

राहुल दोबारा बन सकते हैं अध्यक्ष

बैठक में एक बार फिर राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग हुई। अंत में राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी जो ज़िम्मेदार देगी उसे मैं उठाउंगा। इस पर बैठक में तालियां बजीं। शुक्रवार को कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। उन्होंने बताया था कि शनिवार से शुरू होने वाला बातचीत और मुलाकात का यह दौर लंबा चलेगा और सोनिया गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें करेंगी।

यह भी पढ़ें : सुरजेवाला बोले- 99.9% कांग्रेसी चाहते हैं राहुल गांधी बनें पार्टी अध्यक्ष, ट्रोल्स ने लिखा- 100% भाजपा वाले भी यही चाहते हैं...


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed