फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi’s mother, Mrs. Paola Maino passed away at her home in Italy on 27th August, 2022

Sonia Gandhi Mother: सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का इटली में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Wed, 31 Aug 2022 07:31 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 31 Aug 2022 07:31 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi’s mother, Mrs. Paola Maino passed away at her home in Italy on 27th August, 2022
सोनिया गांधी - फोटो : Social media

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का देहांत हो गया है। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जयराम रमेश ने ट्वीट किया- सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त, 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। अंतिम संस्कार 28 अगस्त को हुआ।

विज्ञापन


विज्ञापन


अपनी मां से मिलने गई थीं सोनिया गांधी 
सोनिया गांधी पिछले हफ्ते अपनी मां से मिलने के लिए गई थीं। यह यात्रा मेडिकल जांच के लिए उनकी विदेश यात्रा का हि था, जहां उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ गए थे। सोनिया अभी विदेश में ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल और प्रियंका पिछले कुछ सालों में कई बार अपनी नानी से मिलने गए थे। 2020 में जब राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं पर कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, तो पार्टी ने कहा था कि वह एक बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए इटली की निजी यात्रा पर हैं।


पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी आत्मा को शांति मिले। दुख की इस घड़ी में, मेरे विचार पूरे परिवार के साथ हैं।
 



कांग्रेस नेताओं ने भी जताया दुख
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की मां के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। परिवार के सभी सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे और आत्मा को शांति दे। वहीं, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ट्वीट किया कि सोनिया गांधी जी की मां के निधन पर गहरा दुख प्रकट करता हूं। ईश्वर कांग्रेस अध्यक्ष और उनके परिवार के सदस्यों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed