फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi ED Case: Ruckus from Parliament to road on questioning, BJP said - Sonia is not super human being

Sonia Gandhi ED Case: 'महामानव नहीं हैं सोनिया' संसद में बोली सरकार, विपक्ष का पलटवार

Thu, 21 Jul 2022 11:43 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 21 Jul 2022 11:43 AM IST
सार

सोनिया गांधी से पूछताछ पर भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्रवाई स्थगित करना पड़ी। 
विपक्ष ने बयान जारी कर मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Sonia Gandhi ED Case: Ruckus from Parliament to road on questioning, BJP said - Sonia is not super human being
सोनिया गांधी(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होंगी। इसे लेकर संसद से सड़क तक विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर हैं। वह सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगा रहा है। वहीं, भाजपा ने भी कांग्रेस पर  पलटवार किया है। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा- 'कानून के समक्ष सब बराबर हैं, क्या कांग्रेस अध्यक्ष कोई महामानव हैं?

विज्ञापन

सोनिया गांधी से पूछताछ पर भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्रवाई स्थगित करना पड़ी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कुछ देर में ईडी के कार्यालय पहुंचने वाली हैं। उनसे ईडी के अधिकारी नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ करेंगे। इसके विरोध में कांग्रेस ने बड़े स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी की है। आज विपक्ष के 13 दलों, जिनमें कांग्रेस, डीएमके, माकपा, भाकपा, आईयूएमएल, एनसी, टीआरएस, एमडीएमके, एनसीपी, वीसीके, शिवसेना, राजद और आरएसपी के नेताओं ने बैठक कर सोनिया गांधी से पूछताछ का विरोध किया। 
विज्ञापन


कांग्रेस नहीं, लोकतंत्र पर हमला : जयराम रमेश
कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने पार्टी के दिल्ली मुख्यालय पर बैरिकेड लगा दिए हैं और मीडिया को आने से रोका जा रहा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, 'मीडिया को कांग्रेस कार्यालय में आने से रोका जा रहा है। किसी भी अन्याय के खिलाफ अहिंसात्मक गांधीवादी सत्याग्रह हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन, सत्ता के अहंकार में मोदी सरकार यह हक छिनने की कोशिश कर रही है। यह कांग्रेस पर नहीं भारत के महान लोकतंत्र पर हमला है।  कांग्रेस नेता मणिकाम टैगोर ने एक वीडियो शेयर किया और लिखा, 'अकबर रोड पर कांग्रेस मुख्यालय पर पुलिस की तरफ से बारीकी से नजर रखी जा रही है। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनकी प्रतिबद्धताओं की ताकत जानते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


13 विपक्षी दलों का साझा बयान- प्रमुख नेताओं से लिया जा रहा बदला

  • सोनिया गांधी के समर्थन में विपक्ष एकजुट नजर आ रहा है। 13 दलों ने साझा बयान जारी किया है।
  • मोदी सरकार विपक्ष के नेताओं से बदला ले रही है। जांच एजेंसियों का शरारती दुरुपयोग किया जा रहा है। उनके माध्यम से विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।
  • अपने राजनीतिक विरोधियों से सरकार निरंतर प्रतिशोध ले रही है।
  • हम जनविरोधी मोदी सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज करेंगे।
  • नेताओं के उत्पीड़न की हम निंदा करते हैं। हम मोदी सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी, संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ सामूहिक लड़ाई तेज करेंगे। यह हमारे सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर रही है।
कानून के समक्ष सब समान : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी
सोनिया गांधी से पूछताछ को लेकर विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में आज भारी हंगामा किया। इस दौरान केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा 'कानून के समक्ष सब बराबर हैं। क्या कांग्रेस अध्यक्ष  (सोनिया गांधी) कोई महामानव हैं? ये (कांग्रेसी) सोचते हैं कि वे कानून से ऊपर हैं।' भारी हंगामे बाद लोकसभा की बैठक कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed