फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sonia and rahul gandhi attack on central government regarding draft eia 2020

पर्यावरण प्रभाव आकलन पर सोनिया राहुल का फिर से हमला, बताया आदिवासियों के लिए खतरा

Fri, 14 Aug 2020 07:12 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 14 Aug 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
sonia and rahul gandhi attack on central government regarding draft eia 2020
सोनिया-राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए)-2020 अधिसूचना के मसौदे पर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस की नेता ने दावा किया की ईआईए-2020 की अधिसूचना का मसौदा पर्यावरण के नियमों के विरुद्ध है। यह मानकों का उल्लघंन करने वालों को क्लीन चिट देता है। इससे पर्यावरण के समक्ष बड़ी तबाही आना तय है।

विज्ञापन


केंद्रीय जलवायु परिवर्तन वन और पर्यावरण मंत्रालय पर आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि यह मसौदा आदिवासियों और वनों में रहने वालों के अधिकारों पर कुठाराघात है।
विज्ञापन



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोनिया के लेख को साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मोर्चा  खोलते हुए एक बार फिर मसौदा अधिसूचना को वापस लेने की मांग की है। इससे पहले रविवार को भी राहुल गांधी ने भी इसे घातक करार देते हुए वापस लेने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोनिया ने एक लेख के माध्यम से कहा कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नियमों को छिन्न-भिन्न किया जा रहा है। इसलिए पर्यावरणों हितों को देखते हुए मसौदे को वापस लेना चाहिए।

उन्होंने कहा पर्यावरण की रक्षा करना सरकार का सामाजिक कर्तव्य है। सरकार को इसका निर्वहन करना चाहिए। पर्यावरण का संरक्षण और लोक स्वास्थ्य की रक्षा एक साथ होनी चाहिए । सभी के लिए सम्मान जनक आजीविका उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। अनियंत्रित आर्थिक विकास की कल्पना के पीछे  भागने से देश को लोगों के अधिकारों और पर्यावरण दोनों का त्याग अक्सर करना पड़ा है। विकास के लिए व्यापारिक गतिविधियां जरूरी होती है लेकिन इनके लिए कुछ सीमाएं तय होनी चाहिए जिन्हें लांघा नहीं जाना चाहिए।  

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पिछले छह सालों में केंद्र सरकार ने देश के पर्यावरण संरक्षण की रूपरेखा पर जानबूझ कर अतिक्रमण किया है।

उन्होंने कोरोना काल का संदर्भ लेते हुए कहा कि सरकार को महामारी से सबक लेते हुए पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य संबंधी नीतियों पर पुनर्विचार करना चाहिए था। इसके उलट पर्यावरण मंत्रालय लॉकडाउन के दौरान बिना उचित परामर्श और जनता की रायशुमारी के  परियोजनाओं को  धड़ाधड़ मंजूरी दी जा रही है।


पर्यावरण मंत्रालय ने मार्च में अधिसूचना जारी की थी। इस पर जनता को 60 दिन में सुझाव देने थे जिस पर अदालत के हस्तक्षेप के बाद 11 अगस्त तक सुझाव की तिथि को बढ़ाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed