फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia and Manmohan paid tribute to former Prime Minister Jawaharlal Nehru on his birth anniversary 

मुखर्जी, मनमोहन, सोनिया और पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की

Wed, 14 Nov 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Nov 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Sonia and Manmohan paid tribute to former Prime Minister Jawaharlal Nehru on his birth anniversary 
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुखर्जी, अंसारी, सिंह और सोनिया सुबह शांति वन पहुंचे और नेहरू की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। 
विज्ञापन


राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता पी सी चाको और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि दी। देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। वह 15 अगस्त, 1947 से 27 मई 1964 को अपने निधन तक स्वतन्त्र भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे। नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जवाहरलाल नेहरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने कहा कि हम अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं। हम स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल को याद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed