{"_id":"63185264bdeeb54f27760d88","slug":"son-strangles-mother-to-death-over-money-dispute-in-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder News: बेटे ने मां का रस्सी से घोंटा गला, आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटकाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Murder News: बेटे ने मां का रस्सी से घोंटा गला, आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटकाया
Wed, 07 Sep 2022 02:39 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:39 PM IST
सार
50 वर्षीय मां की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मां-बेटे के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने अपनी 50 वर्षीय मां की कथित तौर पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद आरोपी ने आत्महत्या का मामला बताने की कोशिश की।
कोलसेवाड़ी पुलिस थाना निरीक्षक एसजी गवली ने बताया कि कल्याण शहर निवासी 34 वर्षीय रवि पुमनी का अपनी मां सरोजा से पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। रवि नवी मुंबई के घनसोली इलाके में एक फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस का कहना है कि रविवार-सोमवार रात को दोनों के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान सोमवार सुबह कथित तौर पर आरोपी ने मां का रस्सी से गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद आरोपी ने मां के शव को आत्महत्या बताने के लिए कपड़े बांधकर पंखे से लटका दिया। वह पुलिस को मां के द्वारा आत्महत्या करने की बात कहकर बरगलाता रहा।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने के संकेत मिले है। कोलसेवाड़ी पुलिस ने मंगलवार को रवि पुमनी के पिता की शिकायत के आधार पर हत्या कर सबूत नष्ट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन