फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Son of senior TDP leader Pulla Rao arrested on charges of cheating, Good and services tax evasion

Andhra Pradesh: TDP नेता पुल्ला राव के बेटे को आंध्र पुलिस ने किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी और जीएसटी चोरी के आरोप

Sun, 03 Mar 2024 03:40 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 03:40 PM IST
सार

तेलुगु देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री पी पुल्ला राव के बेटे को आंध्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कंपनियों, फर्जी बिल और अन्य अवैध तरीकों का इस्तेमाल करके राज्य सरकार को करोड़ों रुपये का चुना लगाया है। 

विज्ञापन
Son of senior TDP leader Pulla Rao arrested on charges of cheating, Good and services tax evasion
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्जी कंपनियों, फर्जी बिल और अन्य अवैध तरीकों का इस्तेमाल करके राज्य सरकार को करोड़ों रुपये का चुना लगाने के आरोप में एक निजी कंपनी के पूर्व निदेशक और वरिष्ठ टीडीपी नेता के बेटे को आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी तेलुगु देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री पी पुल्ला राव के बेटे हैं और उनकी गिरफ्तारी ने दक्षिणी राज्य में राजनीतिक रंग ले लिया है।
विज्ञापन


फर्जीवाड़े के लगाए गए गंभीर आरोप
पुलिस अधिकारी ने कहा कि विजयवाड़ा पुलिस कमिश्नरेट के तहत माचावरम पुलिस ने 29 फरवरी को अवेक्सा के पूर्व निदेशक पी सारथ को अनुबंधों के माध्यम से राज्य सरकार से लाभ कमाने के आरोप में गिरफ्तार किया। विजयवाड़ा के पुलिस आयुक्त कांथी रतन टाटा ने कहा, एवेक्सा कंपनी के पूर्व निदेशक पी सारथ को मुख्य भूमिका निभाने और इन अवैध लेनदेन के माध्यम से सबसे अधिक राशि निकालने के लिए 29 फरवरी को गिरफ्तार किया गया है और अदालत में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि अदालत ने सारथ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


एपीएसडीआरआई ने  दर्ज कराई शिकायत
25 फरवरी को आंध्र प्रदेश राज्य राजस्व खुफिया निदेशालय (एपीएसडीआरआई) ने मचावरम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि एवेक्सा कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड ने धोखाधड़ी वाले लेनदेन का सहारा लिया और गलत तरीके से सरकारी भुगतानों को अपने खाते में डाला। एपीएसडीआरआई की शिकायत के मुताबिक, पुलिस आयुक्त ने कहा कि एवेक्सा ने जीएसटी भुगतान के लिए जाली चालान बनाए और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) प्राप्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी बिल बनाकर लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट
एपीएसडीआरआई की शिकायत के मुताबिक, कंपनी ने सरकार से धन निकालने के लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने के लिए 12 फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद डीजीजीआई को 16 करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रस्ताव करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करना पड़ा। इसके अलावा, उन 12 शेल कंपनियों के जीएसटी पंजीकरण 2021 में रद्द कर दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed