{"_id":"66084db84469c35df80273e5","slug":"somali-pirates-pakistanis-raise-india-zindabad-slogan-after-being-rescued-by-indian-navy-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Navy: पाकिस्तानी चालक दल ने लगाए 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे, नौसेना ने समुद्री लुटेरों से बचाया था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Navy: पाकिस्तानी चालक दल ने लगाए 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे, नौसेना ने समुद्री लुटेरों से बचाया था
Sat, 30 Mar 2024 11:07 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2024 11:07 PM IST
सार
अरब सागर में 29 मार्च को एक समुद्री ऑपरेशन के बाद भारतीय नौसेना द्वारा सोमाली समुद्री डकैतों से 23 पाकिस्तानियों को बचाया है। जिसके बाद उन्होंने भारतीय नौसेना का आभार जताते हुए 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए थे। नौसेना ने अपने बयान में बताया कि भारतीय नौसेना की विशेषज्ञ टीमों ने मछली पकड़ने वाले जहाज 'अल कंबार 786' को अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच पूरी कर ली है।
विज्ञापन
सोमाली के डकैतों से पाकिस्तानी दल के जहाज को बचाया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अरब सागर में 29 मार्च को एक समुद्री ऑपरेशन के बाद भारतीय नौसेना द्वारा सोमाली समुद्री डकैतों से 23 पाकिस्तानियों को बचाया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय नौसेना का आभार जताते हुए 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए थे। गौरतलब है कि समुद्री लुटेरों ने ईरानी झंडे वाले मछली पकड़ने वाला जहाज का अपहरण कर लिया था। 28 मार्च की देर शाम ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज पर समुद्री डकैती की घटना के इनपुट के आधार पर समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अरब सागर में तैनात दो भारतीय नौसेना जहाजों को अपहृत जहाज को रोकने के लिए डायवर्ट किया गया था। बचाव के बाद भारतीय नौसेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
नौसेना ने पाकिस्तानी दल के जहाज को बचाया
नौसेना ने अपने बयान में बताया कि भारतीय नौसेना की विशेषज्ञ टीमों ने मछली पकड़ने वाले जहाज 'अल कंबार 786' को अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच पूरी कर ली है। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए नौ सोमालियाई लुटेरों के खिलाफ समुद्री डकैती विरोधी अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की जाएगी। नौसेना की विशेषज्ञ टीमों ने अल कंबार 786 की स्वच्छता और समुद्री योग्यता जांच पूरी कर ली है। 23 पाकिस्तानी चालक दल की चिकित्सा जांच भी कराई गई है। बयान में कहा गया है कि भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को समुद्री डकैती रोधी अभियान के तहत ईरानी जहाज पर हुए हमले के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया था। करीबन 12 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के बाद अपहृत ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज और उसके चालक दल को बचा लिया था।
विज्ञापन
28 मार्च को मिला था हमले का इनपुट
इससे पहले नौसेना ने शुक्रवार को बताया था कि आईएनएस सुमेधा ने शुक्रवार तड़के एफवी 'अल कंबर' को रोका। बाद में निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल ने भी अलकंबर पर मौजूद डाकुओं के खिलाफ कार्रवाई की। 28 मार्च की देर शाम ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज 'अल कमर 786' पर संभावित समुद्री डकैती की घटना का इनपुट मिला था। इसके बाद समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अरब सागर में तैनात दो भारतीय नौसेना जहाजों को अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज को रोकने के लिए डायवर्ट किया गया था। जानकारी मिली थी कि जब ये घटना हुई उस वक्त मछली पकड़ने वाला अपहृत जहाज सोकोट्रा आइसलैंड से लगभग 90 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में था। अधिकारियों ने यह भी कहा कि भारतीय नौसेना क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे उनकी राष्ट्रीयता कुछ भी हो।
विज्ञापन
#WATCH | The crew comprising 23 Pakistani nationals thanked the Indian Navy and raise 'India Zindabad' slogans after the Indian Navy’s specialist team protected them from nine armed pirates, and completed sanitisation and seaworthiness checks of FV Al-Kambar.
विज्ञापन
The crew were… https://t.co/AREXZTtqiR pic.twitter.com/0QE4B7GfSe — ANI (@ANI) March 30, 2024