फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Soil ability to absorb water may decrease due to Climate Change

Climate Change: मिट्टी की पानी सोखने की क्षमता हो सकती है कम, मौसम विज्ञान स्टेशनों में गर्म पाई गई माटी

Sun, 01 Oct 2023 05:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 01 Oct 2023 05:24 AM IST
सार

शोधकर्ताओं की टीम की अगुवाई यूएफजेड रिमोट सेंसिंग वैज्ञानिक डॉ. अल्मुडेना गार्सिया ने की है। आंकड़े मौसम स्टेशनों और रिमोट सेंसिंग उपग्रहों के साथ ईआरए5  रीएनालिसिस सेट से लिए गए। जबकि सिमुलेशन के आंकड़े पृथ्वी प्रणाली मॉडल से लिए गए।

विज्ञापन
Soil ability to absorb water may decrease due to Climate Change
विश्व मृदा दिवस 2021 - फोटो : Istock

विस्तार

जलवायु परिवर्तन से दुनिया के महासागरों, समुद्री तटों, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। अब वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि जलवायु परिवर्तन से हमारी बहुमूल्य मिट्टी भी प्रभावित हो सकती है। एक अध्ययन के अनुसार, जलवायु परिवर्तन से दुनिया के कई इलाकों में मिट्टी की पानी सोखने की क्षमता कम हो सकती है। इसका भूजल आपूर्ति, खाद्य उत्पादन, जैव विविधता और पर्यावरण प्रणालियों पर भी गंभीर असर तो पड़ेगा ही ग्रीष्मकाल के दिनों में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। अब तक मिट्टी के तापमान पर कम गौर किया गया था, इस वजह से इसके कोई विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध नहीं थे। 

विज्ञापन

नेचर क्लाइमेट चेंज में प्रकाशित हेल्महोल्ट्ज सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल रिसर्च (यूएफजेड) में बताया गया है कि न केवल मिट्टी और हवा का तापमान अलग अलग हो सकता है, बल्कि हवा की अपेक्षा जलवायु परिवर्तन का मिट्टी में गर्मी की तीव्रता और आवृत्ति पर कहीं अधिक प्रभाव पड़ता है। शोधकर्ताओं की टीम की अगुवाई यूएफजेड रिमोट सेंसिंग वैज्ञानिक डॉ. अल्मुडेना गार्सिया ने की है। आंकड़े मौसम स्टेशनों और रिमोट सेंसिंग उपग्रहों के साथ ईआरए5  रीएनालिसिस सेट से लिए गए। जबकि सिमुलेशन के आंकड़े पृथ्वी प्रणाली मॉडल से लिए गए।

विज्ञापन

हवा की तुलना में तेजी से गर्म होती है मिट्टी शोधकर्ताओं ने वर्ष 1996 से 2021 तक 10 सेमी मोटी ऊपरी मिट्टी की परत और दो मीटर तक की ऊंचाई पर निकट सतह की हवा के लिए सूचकांक की गणना की। मूल्यांकन किए गए 118 मौस विज्ञान स्टेशनों में से दो-तिहाई में हवा की तुलना में मिट्टी अत्यधिक गर्म पाई गई। इसका मतलब है कि हवा की तुलना में मिट्टी में अत्यधिक गर्मी तेजी से विकसित होती है। जर्मनी, इटली और दक्षिणी फ्रांस में विशेष रूप से यह पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी1940 से काम कर रहा ईआरए-5
ईआरए-5 जनवरी 1940 से वर्तमान तक की अवधि को कवर करने वाली वैश्विक जलवायु की पांचवीं पीढ़ी का वायुमंडलीय पुनर्विश्लेषण है। यह बड़ी संख्या में वायुमंडलीय, भूमि और समुद्री जलवायु चर का प्रति घंटा अनुमान प्रदान करता है। डेटा 30 किमी ग्रिड पर पृथ्वी को कवर करता है और सतह से 80 किमी की ऊंचाई तक का वायुमंडल चर की जानकारी प्रदान करता है। चर वे मूल्य होते हैं जिनका मान निरंतर बदलता रहता है। इसी तरह जलवायु पुनर्विश्लेषण कई जलवायु चरों की सुसंगत समय श्रृंखला उत्पन्न करने के लिए पिछले अवलोकनों को मॉडल के साथ जोड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed