फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Social media post sacrificed relations, husband killed wife and mother-in-law

Tripura: सोशल मीडिया पोस्ट ने ली रिश्तों की बलि, पति ने ही कर डाली पत्नी व सास की हत्या

Sun, 13 Oct 2024 02:50 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिपुरा Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 13 Oct 2024 02:50 PM IST
सार

Tripura: त्रिपुरा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज होकर अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Social media post sacrificed relations, husband killed wife and mother-in-law
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

त्रिपुरा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है जहां सोशल मीडिया पोस्ट के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व सास की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि एक व्यक्ति, जो एक साल से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था उसने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पश्चिम त्रिपुरा जिले में अपनी पत्नी और अपनी सास की कथित तौर पर हत्या कर दी। बता दें कि आरोपी व्यक्ति अपने दो बेटों के साथ मधुपुर में रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी, जिसने उसके खिलाफ तलाक का मामला दायर किया था, डेढ़ साल से पश्चिम त्रिपुरा जिले के नेताजीनगर में अपनी मां के साथ रह रही थी।  
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तस्वीर देख भड़का पति
पुलिस अधिकारी ने आगे की जानकारी साझा करते हुए बताया कि रविवार को उसकी पत्नी ने दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान दो पुरुष मित्रों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं। तस्वीरें देखकर पति भड़क गया और उसने उसे जान से मारने की साजिश रची। इस मामले में आगे की जानकारी देते हुए पश्चिम त्रिपुरा के एसपी किरण कुमार के ने पत्रकारों को बताया कि जब मां और बेटी घर लौट रही थीं, तो आरोपी ने उन दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आरोपी पति को पुलिस ने धर दबोचा
एसपी कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को खून से लथपथ पाया। आरोपी को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने आगे बताया कि मामले की जांच चल रही है और उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed