फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sneha Pamneja Awarded Best Book Cover at Jaipur Literature Festival

स्नेहा पामनेजा को जयपुर साहित्य महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ ‘पुस्तक कवर’ पुरस्कार

Sat, 25 Jan 2020 10:37 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 25 Jan 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
Sneha Pamneja Awarded Best Book Cover at Jaipur Literature Festival
सांकेतिक तस्वीर

ग्राफिक डिजाइनर स्नेहा पामनेजा को जयपुर साहित्य महोत्सव (जेएलएफ) में ‘टिफिन: ऑथेंटिक रेसिपीज सेलिब्रेटिंग इंडियाज रीजनल क्यूजीन’ पुस्तक का कवर डिजाइन करने के लिए इस साल का ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर बुक कवर पुरस्कार प्रदान किया गया।

विज्ञापन


पामनेजा को आकर्षक कवर डिजाइन करने के लिए शुक्रवार को पुरस्कार स्वरूप एक ट्रॉफी और एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार निर्णायक मंडल ने दिया जिसमें शशि थरूर, जेएलएफ की निदेशक और लेखिका नमिता गोखले और स्तंभकार शोभा डे शामिल हैं। 
विज्ञापन


गोखले ने कहा, ‘ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर बुक कवर पुरस्कार, प्रकाशन में दृश्य मूल्यों और डिजाइन के सौंदर्य की समझ व उसे सराहने और दिखाने के लिए समर्पित है। पामनेजा द्वारा बनाया गया ‘टिफिन’ का आवरण पुस्तक के विषय और सार को आकर्षक रूप से पेश करता है।’ यह पुस्तक सोनल वेद ने लिखी है और इसे रोली बुक्स ने प्रकाशित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed