{"_id":"5df2c8868ebc3e881c6b8a11","slug":"smriti-irani-says-cases-of-child-sexual-abuse-tripled-in-shelter-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रयगृहों में बाल यौन शोषण के मामले तीन गुना बढ़े: स्मृति ईरानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आश्रयगृहों में बाल यौन शोषण के मामले तीन गुना बढ़े: स्मृति ईरानी
Fri, 13 Dec 2019 04:41 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 13 Dec 2019 04:41 AM IST
सार
- 2018-19 में 26 शिकायतें आईं, जबकि 2017-18 में आठ थीं
- 26 में से सर्वाधिक 09 शिकायतें उत्तर प्रदेश से आईं
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि आश्रयगृह केंद्रों में पिछले एक साल में बाल यौन शोषण के मामले तीन गुना बढ़े हैं। ईरानी ने बताया राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पास 2018-19 में कुल 26 शिकायतें आई जिनमें सर्वाधिक 9 उत्तर प्रदेश से हैं। वहीं 2017-18 में आठ और 2016-17 में नौ शिकायतें आईं थीं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने उच्च सदन में बताया कि आयोग के पास बीते तीन वर्षों में बाल यौन शोषण की कुल 43 शिकायतें आईं हैं। ईरानी ने बताया कि मंत्रालय ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी कर बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने और उनके यौन शोषण के मामले में बाल देखभाल केंद्रों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन