{"_id":"5d77b0ae8ebc3e93d02840a0","slug":"smriti-irani-attacks-mamata-banerjee-over-nrc-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति ईरानी ने साधा ममता पर निशाना, कहा- एनआरसी से एक भी भारतीय बाहर नहीं जाएगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्मृति ईरानी ने साधा ममता पर निशाना, कहा- एनआरसी से एक भी भारतीय बाहर नहीं जाएगा
Tue, 10 Sep 2019 07:48 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 10 Sep 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी (फाइल फोटो)
केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने मंगलवार को कहा कि एनआरसी से कोई भी भारतीय बाहर नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के हर नागिरक के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कृतसंकल्प है। अवैध घुसपैठियों से कानून के जरिए निपटा जाएगा।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी ने असम के नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजंस (एनआरसी) के विरोध के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि, अवैध घुसपैठियों के मुद्दे पर ममता के रूख में विरोधाभास साफ दिखाई देता है। उनका केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति विरोध जगजाहिर है।
विज्ञापन
ममता के अड़ियल रवैए की वजह से राज्य के लोगों को केंद्र सरकार की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसान, महिलाएं और बच्चे केंद्रीय योजनाओं से वंचित हैं। राज्य सरकार ने यहां उद्योगों की स्थापना की राह बंद कर दी है। स्मृति ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव के नतीजों से साफ है कि राज्य के लोग अब बदलाव चाहते हैं।
विज्ञापन