फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smart India Hackathon 2017: PM Modi said this is the Era of Internet of Things

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में बोले पीएम मोदी- नौकरी करने के बजाय देने वाले बनें

Sun, 02 Apr 2017 08:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार Updated Sun, 02 Apr 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
Smart India Hackathon 2017: PM Modi said this is the Era of Internet of Things
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

'आज इंटरनेट ऑफ थिंग्स का युग है। तकनीक और इंनोवेशन को अपनाकर हम देश समेत समाज की भलाई व विकास में सहायता कर सकते हैं। सरकार सभी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकती है, बल्कि सबका सहयोग जरूरी है। जनभागीदारी ही प्रजातंत्र है।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह अपील पहली बार देश की आम दिक्कतों को दूर करने के लिए देशी तकनीक की इजाजत के लिए आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2017 के तहत देश भर के दस हजार युवाओं को संबोधित करते हुए की। 

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित देश के पहले स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2017 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अहमदाबाद, इलाहाबाद, कोलकात्ता, नागपुर, कोयंबटूर और पुणे सेंटर के माध्यम से रूबरू हुए। प्रधानमंत्री ने युवा शोधकर्ताओं से कहा कि वे गुणवत्ता पर जोर दें। क्योंकि गुणवत्ता प्रोडेक्ट से अधिक से अधिक लोगों की जिंदगी पर बदलाव लाया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों से कहा कि नौकरी करने से ज्यादा नौकरी देने वाले बनें। सकारात्मक ऊर्जा से जो कर रहे हैं, उससे बेहतर परिणाम मिलेंगे, क्योंकि उससे युवा देश को आगे ले जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का समाज तकनीक से युक्त है और तकनीक से लैस युवा, समाज को गति और ऊर्जा दे रहा है। ज्ञान के क्षेत्र में भारत की दुनिया में एक अलग पहचान रही है। शून्य  का आविष्कार भारत में ही हुआ और आज आईटी क्षेत्र में भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। शून्य से लेकर मंगल तक का सफर हमें गौरवान्वित करता है। उपनिषद से उपग्रह तक हमारी यात्रा विस्तृत हुई है। 

'आपका समाधान भारत सरकार की रीति-नीति का आधार बनेगा'

Smart India Hackathon 2017: PM Modi said this is the Era of Internet of Things

मोदी ने कहा कि समाज में फैली समस्याओं का समाधान खोजा जाए और यह समाधान युवा मन द्वारा खोजा जाए। आपके लिए चुनौती भी है और अवसर भी। आपको सबसे ज्यादा आनंद इसी से मिलेगा। आपका समाधान भारत सरकार की रीति-नीति का आधार बनेगा।

आज के इस अवसर पर देश के दस हजार नौजवान एक मंच पर जुटकर हमारी रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान खोज रहे हैं इसलिए इसमें हिस्सा लेने वाले सभी युवाओं को मैं बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं। आपको बहुत सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। हम आज के समाज में तकनीक के माध्यम से बदलाव ला सकते हैं। 

बता दें कि ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन’ शनिवार सुबह आठ बजे से देश के 26 शहरों में शुरू हुआ है, जोकि रविवार रात आठ बजे समाप्त होगा। लगातार 36 घंटे तक छात्र देश की दिक्कतों को दूर करने की तकनीक खोजेंगे।

हैकाथॉन का उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना है, जिसमें लगभग दस हजार युवा 598 समस्याओं का डिजिटल समाधान करेंगे। केंद्र सरकार के 29 विभागों ने इन 598 समस्याओं की पहचान की है, जिनमें हवाईअड्डों की जियो-फेंसिंग, ऑनलाइन टोल कलेक्शन, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट, साइबर हमले और हवाईक्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए स्मार्ट ड्रोन भी शामिल हैं।

पीएम का न्यू इंडिया का सपना हमारा सपना प्रधानमंत्री ने छात्रों से बात करते हुए उनकी तकनीक की जानकारी लेते हुए कई सवाल भी किए। मोदी ने सड़क हादसे, सुरक्षा और तकनीक से समाज में बदलाव के बारे में छात्रों से जाना। इसी बीच एक छात्र ने मोदी से कहा कि जिस न्यू इंडिया का वे सपना देखते हैं, यदि वे ऐसे ही तकनीक ईजाद करने का मंच उपलब्ध करवाते रहेंगे तो न्यू इंडिया आपका ही नहीं, बल्कि यहां सब भावी इंजीनियर का यही सपना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed