नंदीग्राम: ममता के सामने लगे जय श्रीराम के नारे, राज्यपाल को फोन कर बोलीं- वोट नहीं डालने दे रहे ये लोग
- ममता बनर्जी ने राज्यपाल से की फोन पर बात
- ममता बोलीं-चुनाव आयोग शिकायतों पर नहीं कर रही कार्रवाई
- नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रहीं ममता बनर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी कड़ी में ममता बनर्जी नंदीग्राम के मतदान केंद्र पर पहुंचीं। जैसे ही ममता बनर्जी केंद्र पर पहुंचीं कि लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे। मतदान केंद्र के बाहर खड़े लोगों ने ममता बनर्जी को देखते ही जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि थोड़ी देर बाद ममता मतदान केंद्र के अंदर चली गईं उसके बाद लोगों ने नारे लगाने बंद कर दिए।
#WATCH| Slogans were raised after West Bengal CM Mamata Banerjee arrived at the polling booth in Nandigram. pic.twitter.com/uhhSzfOknF
— ANI (@ANI) April 1, 2021विज्ञापन
कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट जाएंगे- ममता बनर्जी
नंदीग्राम बूथ पर ममता बनर्जी ने कहा कि सुबह से अबतक चुनाव संबंधी 63 शिकायतें दर्ज कराई गई है लेकिन, चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। दूसरे राज्यों के गुंडे यहां आकर हंगामा कर रहे हैं। ममता ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग यहां आकर हंगामा कर रहे हैं। ममता ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर उन लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि अगर चुनाव आयोग इन लोगों पर कार्रवाई नहीं करेगा तो हम कोर्ट जाएंगे।
ममता ने राज्यपाल से फोन पर बात की
ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनकड़ से फोन पर बात की। ममता ने कहा कि नंदीग्राम से स्थानीय लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। मैं आपसे अपील करती हूं कि इस मामले को खुद देखिए।
नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रही हैं ममता बनर्जी#WATCH: West Bengal CM Mamata Banerjee speaks to Governor Jagdeep Dhankhar over the phone at a polling booth in Nandigram. She says, "...They didn't allow the local people to cast their vote. From morning I am campaigning...Now I am appealing to you, please see..." pic.twitter.com/mjsNQx38BB
— ANI (@ANI) April 1, 2021
गौरतलब है कि गुरुवार को बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर 171 उम्मीदवार और असम की 39 सीटों पर 345 कैंडिडेट की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। सभी की निगाहें बंगाल की नंदीग्राम सीट पर टिकी हैं। जहां ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला है।