फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nandigram News: Slogans raised after Mamata Banerjee arrived at polling booth in Nandigram

नंदीग्राम: ममता के सामने लगे जय श्रीराम के नारे, राज्यपाल को फोन कर बोलीं- वोट नहीं डालने दे रहे ये लोग

Thu, 01 Apr 2021 03:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 01 Apr 2021 03:30 PM IST
सार

  • ममता बनर्जी ने राज्यपाल से की फोन पर बात
  • ममता बोलीं-चुनाव आयोग शिकायतों पर नहीं कर रही कार्रवाई
  • नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रहीं ममता बनर्जी

विज्ञापन
Nandigram News: Slogans raised after Mamata Banerjee arrived at polling booth in Nandigram
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी कड़ी में ममता बनर्जी नंदीग्राम के मतदान केंद्र पर पहुंचीं। जैसे ही ममता बनर्जी केंद्र पर पहुंचीं कि लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे। मतदान केंद्र के बाहर खड़े लोगों ने ममता बनर्जी को देखते ही जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि थोड़ी देर बाद ममता मतदान केंद्र के अंदर चली गईं उसके बाद लोगों ने नारे लगाने बंद कर दिए। 

विज्ञापन

कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट जाएंगे- ममता बनर्जी
नंदीग्राम बूथ पर ममता बनर्जी ने कहा कि सुबह से अबतक चुनाव संबंधी 63 शिकायतें दर्ज कराई गई है लेकिन, चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। दूसरे राज्यों के गुंडे यहां आकर हंगामा कर रहे हैं। ममता ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग यहां आकर हंगामा कर रहे हैं। ममता ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर उन लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि अगर चुनाव आयोग इन लोगों पर कार्रवाई नहीं करेगा तो हम कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता ने राज्यपाल से फोन पर बात की
ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनकड़ से फोन पर बात की। ममता ने कहा कि नंदीग्राम से स्थानीय लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। मैं आपसे अपील करती हूं कि इस मामले को खुद देखिए।
नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रही हैं ममता बनर्जी
गौरतलब है कि गुरुवार को बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर 171 उम्मीदवार और असम की 39 सीटों पर 345 कैंडिडेट की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। सभी की निगाहें बंगाल की नंदीग्राम सीट पर टिकी हैं। जहां ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला है। 






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed