{"_id":"5b1261ce4f1c1bda6e8b5d04","slug":"sleeves-of-students-cut-off-by-a-teacher-before-the-start-of-chhattisgarh-pre-agriculture-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के बाद अब छत्तीसगढ़ में परीक्षा से पहले काटी गई छात्राओं के कपड़ों की स्लीव्स","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिहार के बाद अब छत्तीसगढ़ में परीक्षा से पहले काटी गई छात्राओं के कपड़ों की स्लीव्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
परीक्षाओं को नकल मुक्त करने के लिए राज्य सरकारें कई कदम उठाती दिखी हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में जहां प्री कृषि टेस्ट (PAT) के दौरान एक टीचर ने उम्मीदवार छात्राओं के कपड़ों को लेकर आपत्ति जताई और सबके सामने ही उनके टॉप की आस्तीन काट डालीं।
विज्ञापन
Chhattisgarh: Sleeves of students cut off by a teacher before the start of Chhattisgarh Pre Agriculture Test (CG PAT), in Rajnandagaon. Collector, says, "we have received a complaint & an investigation will be conducted into the incident." (31.05.18) pic.twitter.com/TjVd0GZohi
— ANI (@ANI) June 2, 2018विज्ञापन
अभी कुछ दिनों पहले ही बिहार के मुजफ्फरपुर में भी इस तरह का मामला सामने आया था। यहां पैरामेडिकल परीक्षा में शामिल होने आई छात्राओं के कपड़ों की आस्तीनें काट दी गईं थी। आस्तीनें काटने के लिए महिला शिक्षिकाओं ने बकायदा ब्लेड और कैंची का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
तब भी इस पूरी घटना का किसी ने विडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। विडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। छत्तीसगढ़ मामले में भी राजनंदगांव के कलेक्टर ने शिकायत पर जांच बैठाने का भरोसा दिया है।