{"_id":"68125086e23c9de66600b041","slug":"six-members-of-a-family-drowned-in-a-river-in-kheda-district-of-gujarat-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: नदी में डूबे एक ही परिवार के छह सदस्य, छुट्टियां बिताने आए थे मृतक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: नदी में डूबे एक ही परिवार के छह सदस्य, छुट्टियां बिताने आए थे मृतक
Wed, 30 Apr 2025 10:02 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 30 Apr 2025 10:02 PM IST
सार
गुजरात के खेडा जिले में एक ही परिवार के छह सदस्यों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने नदी से शवों को बरामद किया है। मरने वालों की आयु 14 से 21 साल के बीच में हैं।
विज्ञापन
एक ही परिवार के छह सदस्यों की नदी में डूबने से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के खेड़ा जिले के कनीज गांव में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में चार युवतियां और दो युवक शामिल हैं, जिनकी उम्र 14 से 21 वर्ष के बीच बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि ये सभी आपस में भाई-बहन या चचेरे भाई-बहन थे और नदी में स्नान करने गए थे। गहरे पानी में चले जाने के कारण वे डूब गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी छह शवों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, मृतकों में से दो स्थानीय निवासी थे, जबकि शेष चार अहमदाबाद से आए हुए उनके रिश्तेदार थे, जो छुट्टियां बिताने कणीज गांव आए थे। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।