{"_id":"5915816c4f1c1b1d68851e76","slug":"six-chinese-citizens-arrested-with-foreign-currency-of-5-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ की विदेशी मुद्रा के साथ 6 चीनी नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच करोड़ की विदेशी मुद्रा के साथ 6 चीनी नागरिक गिरफ्तार
amarujala.com- Submitted by: Abhishek Tiwari
Updated Fri, 12 May 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काठमांडू में नेपाल क्राइम ब्रांच की पुलिस ने सूचना के आधार पर दो वाहन में सवार होकर शहर प्रवेश कर रहे 6 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उनके पास अवैध रूप से नेपाल लाई गई पांच करोड़ नेपाली रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा बरामद कर पूछताछ कर रही है। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे काठमांडू पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग बड़ी रकम लाकर चुनाव में गड़बड़ी करने वाले हैं। इस सूचना के बाद सतर्क पुलिस ने बाहर से नगर में आने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
दो वाहनों की जांच में एक पुरुष और पांच महिला चीनी नागरिकों के पास 3 लाख 66 हजार के अमेरिकी डॉलर, 69 हजार यूरो, 30 हजार के युयान समेत चार और देशों के कुल पांच करोड़ नेपाली मुद्रा के बराबर रकम बरामद कर लिया। सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। डीएसपी रवींद्र के राणा ने बताया कि 6 चीनी नागरिक विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन